scriptसिरपुर की सड़कों पर घूमता रहा हाथी, फसलों को पहुंचाया नुकसान | Elephant roaming the streets of Sirpur crops damaged | Patrika News

सिरपुर की सड़कों पर घूमता रहा हाथी, फसलों को पहुंचाया नुकसान

locationमहासमुंदPublished: Jul 28, 2020 04:23:31 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

सिरपुर के नागेश्वर मंदिर के सामने एक हाथी देखा गया। सड़कों पर विचरण करने के बाद वन विभाग के डिपो के गेट को तोड़ दिया।

Elephant

हाथी

महासमुंद. चौथे सावन सोमवार को सिरपुर के नागेश्वर मंदिर के सामने एक हाथी देखा गया। सड़कों पर विचरण करने के बाद वन विभाग के डिपो के गेट को तोड़ दिया। यह हाथी रोहांसी दल का बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सुबह 4 से 5:30 बजे बीच हाथी नागेश्वर मंदिर के पास देखा गया। इसके बाद मेन रोड, अंबेडकर चौक होते हुए वन विभाग के डिपो में घुस गया। यहां गेट को भी तोड़ दिया। इसके बाद हाथी आस-पास के खेतों की फसल को भी काफी नुकसान पहुंचाया। वहीं हाथियों का एक दल जोबा व भोरिंग में विचरण कर रहा है। यहां भी फसल नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार अजय कुमार साहू, शिव, प्रेमलाल साहू, राज कुमार साहू, रोहित, भगत ध्रुव, प्रदीप, लोचन, डोमन, संतोष कुमार साहू आदि की फसलों को हाथियों ने नुकसान पहुंचाया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो