महासमुंद

मानसून की पहली झड़ी से खिले किसानों के चेहरे, झमाझम बारिश से सड़कों पर भरा पानी

बंगाल की खाड़ी में तगड़ा सिस्टम बनने से सोमवार की शाम को मौसम का मिजाज बदला। आसमान में बादल छा गए। करीब साढ़े सात बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई।

महासमुंदJul 03, 2019 / 03:56 pm

Akanksha Agrawal

मानसून की पहली झड़ी से खिले किसानों के चेहरे, झमाझम बारिश से सड़कों पर भरा पानी

सरायपाली. रविवार की शाम 6 बजे से शुरू हुई झमाझम बारिश (rainfall) सोमवार शाम तक जारी रही। जिससे समूचा इलाका तर-बतर हो गया। पहली मानसूनी बारिश से किसानों के चेहेरे पर रौनक देखते ही बन रही है। अंचल के अधिकांश किसानों ने मानसूनी बारिश के पूर्व जोताई व रोपा-बियासी का कार्य पूर्ण कर लिया था। जिसके चलते फसलों को बारिश से फायदा होगा।

मानसूनी बारिश से वाटर लेवल भी बढऩे से सूख चुके नलकूपों में दोबारा जान आएगी। जिससे पेयजल किल्लत काफी हद तक दूर होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इधर, 24 घंटे तक हुई बारिश से तापमान में गिरावट के साथ गर्मी व उमस से लोगों को राहत मिली है। वहीं नगरीय क्षेत्र में मुख्य मार्ग से पानी निकासी के समुचित प्रबंधन नहीं होने के चलते सडक़ों पर बरसाती पानी जमा होने से सडक़ गड्ढों में तब्दील हो गई है। जिससे दुर्घटना की आशंका बनी है।

आषाढ़ महीने में यह पहली झड़ी थी। ओवरफ्लो नालियों का पानी कचरा के साथ सडक़ पर आ गया। बंगाल की खाड़ी में तगड़ा सिस्टम बनने से सोमवार की शाम को मौसम का मिजाज बदला। आसमान में बादल छा गए। करीब साढ़े सात बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई।

एक घंटे तक मूसलाधार वर्षा हुई। गली-मोहल्लों में पानी भर गया। फिर रुक-रुककर मंगलवार की शाम तक बारिश हो रही। इससे लोग परेशान रहे। बारिश के कारण लोग घर से निकल भी नहीं पाए। लगातार बारिश से जनजीवन भी काफी प्रभावित हुआ है। अधिकांश जगहों पर औसत से कहीं ज्यादा बारिश हो गई है। जानकारी के मुताबिक पूरे जिले में अच्छी बारिश होने की खबर है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News
एक ही क्लिक में देखें Patrika की सारी खबरें
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.