scriptआसमान से स्कूल की छत में गिरा 5 किलो का वजनी पत्थर, धड़ाम की आवाज सुनकर सहम गए बच्चे | Five kg stone dropped in Nawagaon middle school of mahasamund dist | Patrika News

आसमान से स्कूल की छत में गिरा 5 किलो का वजनी पत्थर, धड़ाम की आवाज सुनकर सहम गए बच्चे

locationमहासमुंदPublished: Feb 22, 2019 09:07:32 pm

आक्रोशित पालकों ने पत्थर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Chhattisgarh news

आसमान से स्कूल की छत में गिरा 5 किलो का वजनी पत्थर, धड़ाम की आवाज सुनकर सहम गए बच्चे

महासमुंद/अरेकेल. पिथौरा क्षेत्र के ग्राम नवागांव के गुरुवार को पत्थर खदान में ब्लास्ट के दौरान एक पांच किलो वजनी पत्थर मिडिल भवन के छत को तोड़ते हुए बरामदे में गिरा। हालांकि इस हादसे में जानमाल की हानि नहीं हुई। इधर, घटना के बाद से पालक व स्कूली बच्चे सहम गए हैं। आक्रोशित पालकों ने पत्थर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
CG News
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार नवागांव मिडिल स्कूल से डेढ़ किमी दूर बालाजी स्टोन क्रेशर प्लांट है। जहां आए दिन बारुद से ब्लास्टिंग कर बोल्डर पत्थर निकाला जाता है। बुधवार दोपहर एक बजे बोल्डर खदान में बारुद से विस्फोट कर पत्थर निकाला जा रहा था।
इसी दौरान पांच किलो का एक पत्थर उड़ते हुए मीडिल स्कूल के छत पर गिरा। यह छत को तोड़ते हुए बरामद में जा गिरा। स्कूल के छत में करीब एक फीट छेद हो गया है। वहीं स्कूल में दरारें भी आ गई। इधर, घटना को देखकर स्कूली बच्चे सहम गए है। घटना के दौरान बच्चे स्कूल परिसर में मध्याह्न भोजन कर रहे थे।
बरामदे में एक भी स्कूल छात्र नहीं थे। इस घटना से बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी लगते ही गांव आक्रोशित हो गया। पालक अब अपने बच्चों को स्कूल भेजने में डर रहे है। शुक्रवार को पालकों ने अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। वहीं मीडिल स्कूल के पास ही प्राथमिक स्कूल भी लगा हुआ है। मीडिल स्कूल में 37 बच्चे अध्ययनरत है।
क्रेशर प्लांट के धमाके से एक पांच किलो वजनी पत्थर स्कूल के लेंटर को तोड़ते हुए स्कूल के बरामदे में गिरा। बच्चे बरामदे में नहीं थे। बाल-बाल बच गए। इस हादसे में गांव के घर एवं स्कूल भवन में दरारें आ गई है।
केके ठाकुर, विकाखंड शिक्षा अधिकारी पिथौरा
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो