scriptगांव के नजदीक पहुंचे हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, वन विभाग ने ग्रामीणों को दी चेतावनी | Forest Department warns villagers for Elephants | Patrika News

गांव के नजदीक पहुंचे हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, वन विभाग ने ग्रामीणों को दी चेतावनी

locationमहासमुंदPublished: Dec 02, 2019 02:23:58 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

हाथियों ने रविवार को सीताकुंड के पास उत्पात मचाया। वन अमले ने किसानों को खलिहान में नहीं जाने की अपील की।

महासमुंद. हाथियों ने रविवार को सीताकुंड के पास उत्पात मचाया। वन अमले ने किसानों को खलिहान में नहीं जाने की अपील की। फसलों के कट जाने के बाद से ही हाथी खलिहानों को निशाना बना रहे हैं। धान को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

पिछले दिनों गुड़रूडीह में हुई बैठक और बांसकुड़ा में दो लोगों की मौत के बाद से ही वन अमला लगातार गश्त कर रहा है। इसके अलावा हाथियों के विचरण की पल-पल की जानकारी भी दी जा रही है और ग्रामीणों को खलिहानों में जाने के लिए रोका जा रहा हे। इसके अलावा विचरण के समय घर पर ही रहने के लिए कहा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लहंगर, गुड़रूडीह के बीच सीताकुंड नाला के पास कक्षा-13 में हाथी का दल विचरण कर रहे हैं। वहीं दो हाथी कक्ष क्रमांक-8 मोहकम सियालाहा में विचरण कर रहे है ।

जो कुकराडीह, मालडीह, फुसेरा, बिरबिरा की ओर भी जा सकते हैं। वन अमले ने ग्रामीणों को दूरी बनाने और घर के आस-पास रोशनी रखने की अपील की है। गौरतलब है कि हाथी भगाओ, फसल बचाओ समिति ने मुख्यमंत्री से मुलाकात करके हाथी प्रभावित गांवों की समस्याओं से अवगत कराया था। हाथी भगाओ फसल बचाओ समिति के संयोजक राधे लाल सिन्हा ने बताया कि परसाडीह में हाथियों ने फसलों को नुकसान पहुंचाया है। किसान दहशत में है। फसल को बचाने के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रहे हैं। वन अमला अब लगातार गश्त कर रहा है। इसी तरह दिन-रात गश्ती होनी चाहिए। वन विभाग को हाथी प्रभावित गांव में लाइट शीघ्र लगाना चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो