पटेवा थाना से मिली जानकारी के अनुसार बाइक सीजी 06 जीके 4754 में चार लोग ढांक से शादी कार्यक्रम में शामिल होने आ रहे थे। चारों बंसुलाडबरी की ओर जा रहे थे। घटना लगभग 10:30 बजे से 11 बजे के आस-पास की है। मोटर साइकल किसी वाहन से टकरा गई। मृतकों में प्रेमलाल पिता पुरुषोत्तम (1८), हुमन पिता उमाशंकर (18), बुगली बाई पति पुरुषोत्तम (45), जामलाल पिता लक्ष्मण नागवंशी की मौत हो गई।
यह भी पढ़ें : Viral: ट्रेन पर चढ़ने के दौरान गिरी महिला, RPF जवान ने ऐसे बचाई जान, वीडियो हो रहा वायरल मृतकों के शरीर को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। थाना प्रभारी कुमारी चंद्राकर ने बताया कि एक ही बाइक में चार लोग सवार थे। किसी अज्ञात वाहन से बाइक सामने से टकरा गई होगी। मृतकों के सिर पर गंभीर चोट आई है। जिसके कारण मौत हुई है। बुगली व प्रेमलाल ढांक में ही काम करते थे, जामलाल व हुमन लेने के लिए गए हुए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
गांव में पसरा मातम, सीएम ने जताया दु:ख
एक ही परिवार व गांव के चार लोगों की मौत होने से गांव में मातम पसर गया। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल रहा। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर के आस-पास लोगों की भीड़ रही। इस घटना के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी चार लोगों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर दु:ख जताया है।

यह भी पढ़ें : OMG! पथरी निकलवाने गए मरीज की फर्जी डॉक्टर ने निकाली किडनी, 10 साल बाद हुआ खुलासा हाइवे में दुर्घटनाएं बढ़ी
यातायात पुलिस शाखा से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी माह में ही नेशनल हाइवे घोड़ारी से सरायपाली के बीच कुल 8 दुर्घटनाएं हुई है। 5 लोगों की मौत हुई है। कुल 9 लोग घायल हुए हैं। वहीं नेशनल हाइवे घोड़ारी से खरियार रोड में कुल 8 दुर्घटनाएं हुई। इसमें 2 की मौत, 6 लोग घायल हुए हैं। फरवरी माह में जिले में कुल 20 दुर्घटनाएं हुई हैं। इसमें 11 की मौत, 27 लोग घायल हुए हैं। हाइवे में लगातार दुर्घटनाएं हो रही है। मार्ग में अधिकारियों ने पिछले दिनों निरीक्षण भी किया था। इसके बाद भी दुर्घटनाएं हो रही है।