scriptद्रोणिका और चक्रवात से इन जिलों में भारी बारिश के संभावना, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी | Heavy Rain in chhattisgarh Yellow Alert issued in theses district | Patrika News

द्रोणिका और चक्रवात से इन जिलों में भारी बारिश के संभावना, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

locationमहासमुंदPublished: Sep 07, 2020 02:51:31 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

दक्षिणी उत्तर प्रदेश में बने चक्रवात और द्रोणिका के असर से बारिश हो सकती है मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है।

monsoon 2021 in cg

छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में 18 जून तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया बुलेटिन

महासमुंद. दक्षिणी उत्तर प्रदेश में बने चक्रवात और द्रोणिका के असर से बारिश हो सकती है मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। शाम को जिला मुख्यालय में काले घने बादल छा गए थे। इसके साथ ही शहर के आस-पास के गांव में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक महासमुंद में 1044, सरायपाली में 1399.7, बसना में 1352.4, पिथौरा में 745.2 और बागबाहरा में 1311 एमएम बारिश हुई है। जिले में 1170 एमएम बारिश हो चुकी है। मानसून इस वर्ष अच्छा रहा है। पिथौरा विकासखंड में कम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश सरायपाली विकासखंड में हुई है। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बारिश होने की संभावना जताई है।

मिली जानकारी के अनुसार एक मानसून द्रोणिका अमृतसर, करनाल, बरेली, गोरखपुर, पटना, और असम, अरुणाचल प्रदेश तक स्थित है। वहीं एक चक्रवात दक्षिण उत्तर प्रदेश में बना हुआ है। 10 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गई है। कहीं कहीं भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। ज्ञात हो कि अगस्त महीने में मानसून के सक्रिय होने से जिले में अच्छी बारिश हुई है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो