scriptजमकर बरसे बादल, किसानों के चेहरे पर लौट आई खुशी | Heavy rainfall in mahasamund chhattisgarh | Patrika News
महासमुंद

जमकर बरसे बादल, किसानों के चेहरे पर लौट आई खुशी

सानों के चेहरे पर एक बार फिर खुशी लौट आई।

महासमुंदSep 22, 2018 / 03:59 pm

Deepak Sahu

cg news

जमकर बरसे बादल, किसानों के चेहरे पर लौट आई खुशी

महासमुंद. बंगाल की खाड़ी में हुई हलचल से शुक्रवार को जिलेभर में अच्छी बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे पर एक बार फिर खुशी लौट आई। पिछले कई दिनों से बारिश नहीं होने के कारण किसान फसल बर्बादी की चिंता डूबे थे। महासमुंद ब्लॉक में 28 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बसना में 39 और सरायपाली में 14.2 मिमी बारिश हुई है। तेज हवाएं चलने की वजह से जिला मुख्यालय में कई जगह पेड़ टूट कर गिर गए।

जिससे आवागमन भी बाधित रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून शुक्रवार को सक्रिय रहा। पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक गहन अवदाब बना है। इसके अलावा दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटीय क्षेत्र में चक्रवात बना है। इसकी वजह से जिले में तेज हवाएं और बारिश हो रही है। बीती रात बारिश होने के बाद दिनभर बादल छाए रहे। उसके बाद शाम को फिर बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है। वहीं तेज हवाएं चलने व बारिश होने से नगर के नयापारा, क्लबपारा, बाजार वार्ड, जल संसाधन कॉलोनी बिजली की आंख मिचौली होती रही।

बारिश की वजह से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। यह भी बताया जा रहा है कि बारिश और बदली की वजह से दलहन फसल को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है, क्योंकि मूंग-उड़द की फसल सरायपाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ली जाती है और अभी मूंग-उड़द तोडऩे का समय है। ऐसे में बदली की वजह से तोड़े हुए मूंग-उड़द को सुखाना मुश्किल हो रहा है। घर पर रखे-रखे खराब होने की आशंका भी है।

Home / Mahasamund / जमकर बरसे बादल, किसानों के चेहरे पर लौट आई खुशी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो