जिससे आवागमन भी बाधित रहा। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण पश्चिम मानसून शुक्रवार को सक्रिय रहा। पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक गहन अवदाब बना है। इसके अलावा दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्रप्रदेश के तटीय क्षेत्र में चक्रवात बना है। इसकी वजह से जिले में तेज हवाएं और बारिश हो रही है। बीती रात बारिश होने के बाद दिनभर बादल छाए रहे। उसके बाद शाम को फिर बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है। वहीं तेज हवाएं चलने व बारिश होने से नगर के नयापारा, क्लबपारा, बाजार वार्ड, जल संसाधन कॉलोनी बिजली की आंख मिचौली होती रही।
बारिश की वजह से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। यह भी बताया जा रहा है कि बारिश और बदली की वजह से दलहन फसल को भी काफी नुकसान पहुंच रहा है, क्योंकि मूंग-उड़द की फसल सरायपाली क्षेत्र में बड़े पैमाने पर ली जाती है और अभी मूंग-उड़द तोडऩे का समय है। ऐसे में बदली की वजह से तोड़े हुए मूंग-उड़द को सुखाना मुश्किल हो रहा है। घर पर रखे-रखे खराब होने की आशंका भी है।