scriptसिर चढ़कर बोल रहा नशा : शराबखोरी में वाहन चलाने वाले सबसे अधिक महासमुंद में | Highest number of drunkard drivers in mahasamund | Patrika News

सिर चढ़कर बोल रहा नशा : शराबखोरी में वाहन चलाने वाले सबसे अधिक महासमुंद में

locationमहासमुंदPublished: Feb 03, 2016 11:16:00 pm

नशे की हालत में सड़क पर वाहन चलाने की लापरवाही करने के मामले में महासमुंद प्रदेश में सबसे अव्वल है…

cops

drunk

महासमुंद. नशे की हालत में सड़क पर वाहन चलाने की लापरवाही करने के मामले में महासमुंद प्रदेश में सबसे अव्वल है। यातायात पुलिस ने एल्कोमीटर विथ एनालाइजर मशीन की मदद से पूरे प्रदेश में कार्रवाई तो सर्वाधिक नशेड़ी चालक महासमुंद क्षेत्र में पकड़े गए।

यातायात पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पूरे प्रदेश में यातायात पुलिस ने 2015 में अक्टूबर तक शराब आदि नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन चलाते 1446 प्रकरण दर्ज किए गए। वहीं अकेले महासमुंद यातायात थाना द्वारा सालभर में 385 प्रकरणों पर कार्रवाई की गई। वह भी तब, जब महासमुंद यातायात थाना के पास मात्र एक एल्कोमीटर विथ एनालाइजर मशीन है और कार्रवाई भी कभी-कभार की जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो