scriptपांच बार विधायक रहे इस नेता पर कांग्रेस ने लोकसभा के लिए जताया भरोसा, जानें इनसे जुड़ी 10 बातें | Lok Sabha CG 2019: Mahasamund candidate Danendra sahu 10 points | Patrika News
महासमुंद

पांच बार विधायक रहे इस नेता पर कांग्रेस ने लोकसभा के लिए जताया भरोसा, जानें इनसे जुड़ी 10 बातें

छत्तीसगढ़ के महासमुंद लोकसभा सीट से इस बार कांग्रेस आलाकमान ने धनेन्द्र साहू पर भरोसा जताया है

महासमुंदMar 23, 2019 / 04:19 pm

Deepak Sahu

प्रधानमंत्री को देश के आम किसानों की स्थिति की सही जानकारी नहीं: धनेन्द्र साहू

प्रधानमंत्री को देश के आम किसानों की स्थिति की सही जानकारी नहीं: धनेन्द्र साहू

महासमुंद. लोकसभा चुनाव 2019 के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की 7 वीं सूची जारी कर दी है। जिसमें छत्तीसगढ़ के 4 उम्मीदवारों के नाम शामिल है। छत्तीसगढ़ के महासमुंद लोकसभा सीट से इस बार कांग्रेस आलाकमान ने धनेन्द्र साहू पर भरोसा जताया है। जानिए धनेन्द्र साहू से जुड़ी 10 बातें-
1. धनेन्द्र साहू कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। उन्होने अभनपुर विधानसभा सीट से पांच बार (1993, 1998, 2003, 2013 और 2018) को जीत दर्ज कर चुके हैं।
2. वर्तमान में धनेन्द्र साहू अभनपुर से विधायक हैं।
3. धनेन्द्र साहू 2008 से 2011 तक छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष की भी जिम्मदारी संभाल चुके हैं।
4. अविभाजित मध्यप्रदेश में 1998 में धनेन्द्र साहू राज्य मंत्री जल संसाधन,धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग रह चुके हैं।
5. पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी की सरकार में धनेन्द्र साहू मंत्री रह चुके हैं।
6. धनेन्द्र साहू ने नवापारा राजिम के शासकीय हरिहर हायर सेकेन्डरी स्कूल से 12 वीं तक की शिक्षा ग्रहण की है।
7. धनेन्द्र साहू पर 2 आपराधिक मुकदमे दायर है।
8. धनेन्द्र साहू विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने पर पार्टी से काफी नाराज हुए थे।
9. छत्तीसगढ़ में क्रमश: 11 अप्रैल, 18 अप्रैल और 23 अप्रैल को तीन चरणों में होगा लोकसभा चुनाव
10. महासमुंद के अलावा कांकेर- बीरेश ठाकुर, रायपुर- प्रमोद दुबे, जांजगीर चांपा- रवि भारद्वाज, बिलासपुर- अटल श्रीवास्तव, राजनांदगांव- भोलाराम साहू, सरगुजा- खेलसाय सिंह, रायगढ़ – लालजीत सिंह राठिया, बस्तर- दीपक बैज पर भरोसा जताया है।

Home / Mahasamund / पांच बार विधायक रहे इस नेता पर कांग्रेस ने लोकसभा के लिए जताया भरोसा, जानें इनसे जुड़ी 10 बातें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो