scriptमहासमुंद कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने वोट डाल, जनता से की मतदान की अपील | Lok sabha CG 2019: Mahasamund collector sunil kumar jain cast his vote | Patrika News

महासमुंद कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने वोट डाल, जनता से की मतदान की अपील

locationमहासमुंदPublished: Apr 18, 2019 09:20:20 am

Submitted by:

Deepak Sahu

महासमुंद लोकसभा सीट अंतर्गत 154 अतिसंवेदनशील और 124 संवेदनशील बूथ है वेबकास्टिंग से 214 और माइक्रो ऑब्ज़र्वर से 224 बूथ पर पुलिस चौकन्ना

sunil jain

महासमुंद कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने वोट डाल, जनता से की मतदान की अपील

महासमुंद। छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण का मतदान गुुरुवार को शुरू हो गया।महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के संवेदनशील क्षेत्रों में सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया है। सुबह से पोलिंग बूथ के बाहर वोट डालने के लिए लोगों की लंबी-लंबी कतार लगी हुई है। भाजपा प्रत्याशी चुन्नीलाल साहू और कलेक्टर सुनील कुमार जैन ने में वोट डाल दिया है और सभी से मतदान अपील भी की है। महासमुंद क्षेत्र से सभी वर्ग मतदान में बढ़ चढ़ के हिस्सा ले रहे है।
महासमुंद लोकसभा सीट में धमतरी, गरियाबन्द और महासमुंद जिले शामिल है। जिसमे आठ विधानसभा सीटें हैं,सराईपाली, महासमुंद, कुरुद, बसना, राजिम, धमतरी, खल्लारी और बिंद्रानवागढ शामिल है।इनमें पांच पर कांग्रेस का एवं तीन पर भाजपा का कब्जा है। आपको बता दे 2014 में महासमुंद से दोबारा चुनाव जीतने वाले भाजपा सांसद चंदूलाल साहू ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजीत जोगी को महज 1217 वोटों के बेहद कम अंतर से हराया था। महासमुंद में कुल 2140 मतदान केंद्र है जिसमे1632963 मतदाता सभी 13 उम्मीदवार को वोट करेंगे।
sunil kumar jain
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

ट्रेंडिंग वीडियो