scriptलोकसभा चुनाव के चलते बस यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें, 14 अप्रैल से प्रभावित होगी इन रूटों पर चलने वाली बसें | Lok Sabha CG 2019: passengers will Trouble due to Acquisition of buses | Patrika News

लोकसभा चुनाव के चलते बस यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें, 14 अप्रैल से प्रभावित होगी इन रूटों पर चलने वाली बसें

locationमहासमुंदPublished: Mar 19, 2019 01:14:39 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

चुनाव को देखते हुए बसों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

lok sabha election

लोकसभा चुनाव के चलते बस यात्रियों की बढ़ेगी मुश्किलें, 14 अप्रैल से प्रभावित होगी इन रूटों पर चलने वाली बसें

महासमुंद. छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के द्वितीय चरण में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र में 18 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव को देखते हुए बसों के अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सुरक्षा बलों और मतदान दलों के लिए 250 बसें अधिग्रहित की जाएंगी।

सुरक्षा बलों के लिए कई बार बसें कम पड़ जाती हैं। इस वजह से इस बार रायपुर से भी बसें मंगाई जाएंगी। मिली जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को 11 बजे से बसें लग जाएंगी। इनमें बसें ही नहीं बोलरो, इनोवा जैसे वाहनों का भी अधिग्रहण होगा।

चुनाव को देखते हुए बस संचालक भी बुकिंग के लिए तैयार नहीं हो रहे हैं। 14 से लेकर 20 अप्रैल तक विभिन्न रूटों पर चलने वाली बसें प्रभावित हो सकती हैं। गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव के दौरान भी लोगों को समस्या हुई थी। लोगों को बस स्टैंड में आधे घंटे इंतजार के बाद ही बस मिल रही थी। इधर, पैसेंजर ट्रेनें भी 31 मार्च तक रद्द चल रही हंै।

मिली जानकारी के अनुसार अभी तय नहीं है कि अप्रैल में भी ट्रेनें चलेंगी या नहीं। लोगों को अपने संसाधनों से रायपुर मार्ग पर जाना पड़ेगा। जिससे यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चुनाव के लिए केवल यात्री बसों का ही नहीं, स्कूल बसों का भी अधिग्रहण किया जाएगा। वाहन मालिक भी चुनाव के लिए बस देने के लिए सहर्ष तैयार हो गए हैं। यानी अप्रैल महीने में पांच-छह दिन तक महासमुंद के विभिन्न रूटों पर गिनती की बसें चलेंगी। इस कारण बस में सफर करने वालों को दिक्कत हो सकती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो