scriptमहासमुंद सीट के सभी बूथ में है ये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ,जानिए 10 पॉइंट में | Lok sabha CG 2019: Tight security in Mahasamund Loksabha seat 10 point | Patrika News

महासमुंद सीट के सभी बूथ में है ये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ,जानिए 10 पॉइंट में

locationमहासमुंदPublished: Apr 18, 2019 02:07:06 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

* तीन सीट में चुनाव जारी * शाम 5 बजे तक होंगे मतदान

mahasamund security

महासमुंद सीट के सभी बूथ में है ये कड़ी सुरक्षा व्यवस्था ,जानिए 10 पॉइंट में

महासमुंद। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चूका है और 2140 मतदान केन्द्रों पर 1632963 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस बाबत बीडीओ सह सहायक निर्वाचक निबंघन पदाधिकारी ने बताया क्षेत्र में निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। हाल में ही बस्तर क्षेत्र में हुई नक्सल घटना के बाद पुलिस पहले से अधिक सक्रिय हो गई है।

29 कंपनी संभल रही सुरक्षा व्यवस्था

1. पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण और निर्वहन चुनाव संपन्न कराने अपनी रणनीति पर कार्य कर रही है।
2. गत विधानसभा चुनाव में साहेबिन कछार क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां भी हुई थीं।
3. इस बार लोकसभा चुनाव में पुलिस विशेष ऐहतियात बरत रही है।
4. जिले में निर्भीक और निष्पक्ष चुनाव के लिए बस्तर से चुनाव संपन्ना करा कर आई 14 सीआरपीएफ, दो एसटीएफ, दो कोबरा तथा सुकमा से आई
डीआरजीपी की दो कंपनी चुनाव के दौरान सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रही है।
5. इसके साथ जिले में पहले से मौजूद सीआरपीएफ की 9 कंपनी तथा पीएटी चंद्रखुरी और पीएनटी गुरगांव से आए पचास पचास जवान भी चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए मुस्तैद की गई है।
6. जिले में 180 नगर सैनिक, 350 वन पाल तथा 90 कोतवाल को भी चुनाव कार्य में शामिल किया गया है।
7. इसके अलावा सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस के आरक्षकों की भी तैनाती की गई है।
8. मतदान के दो दिन पहले से ही सीआरपीएफ के जवान जंगल के चप्पे-चप्पे में पहुंच गए हैं। ये जवान मतदान दल के आने जाने वाले मार्ग तथा मतदान केन्द्र पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।
9. महासमुंद लोकसभा सीट अंतर्गत 154 अतिसंवेदनशील और 124 संवेदनशील बूथ है।
10. वेबकास्टिंग से 214 और माइक्रो ऑब्ज़र्वर से 224 बूथ पर ध्यान रखी हुई है पुलिस।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो