scriptमहाशिवरात्रि पर शिवालयों में लगा रहा भक्तों का तांता, भगवान शिव का दूध-दही से किया अभिषेक | Maha shivratri puja special story in Mahasamund Chhattisgarh | Patrika News

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में लगा रहा भक्तों का तांता, भगवान शिव का दूध-दही से किया अभिषेक

locationमहासमुंदPublished: Mar 05, 2019 05:49:41 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

महाशिवरात्रि का पर्व सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शिवालयों में पूजा-अर्चना हुई।

maha shivratri

महाशिवरात्रि पर शिवालयों में लगा रहा भक्तों का तांता, भगवान शिव का दूध-दही से किया अभिषेक

महासमुंद. महाशिवरात्रि का पर्व सोमवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शिवालयों में पूजा-अर्चना हुई। शिव का दूध, दही से अभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव को बेलपत्र, श्रीफल, फूल, धतूरा आदि अर्पित किया।

मंदिरों में श्रद्धालु ऊं नम: शिवाय का जाप और हर-हर महादेव के जयकारे लगाते रहे। सुबह से ही मंदिरों में कतार लगी रही है। कनेकेरा के कनेश्वर, सिरपुर के गंधेश्वर, बम्हनी के बम्हनेश्वर मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालु कतार में लगकर भगवान शिव का दर्शन किया। मंदिरों में शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। मंदिरों में हवन-पूजन के साथ महाप्रसाद व भंडारा का आयोजन किया गया। शहर के कोडारेश्वर महादेव मंदिर कोडार कॉलोनी बीटीआई रोड में भी भगवान शिव का अभिषेक किया गया। मंदिरों में रामायण व मानस मंडली द्वारा प्रस्तुति दी गई। इसके अलावा दिव्य जीवन संघ की ओर से पटवारी कार्यालय के पास भजन-कीर्तन किया गया।

सभी मंदिर रात में झालरों की रोशनी से जगमगाते रहे। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की भी व्यवस्था की गई थी। लोगों ने व्रत रखकर भगवान शिव के प्रति श्रद्धा दिखाई। मंदिरों ही नहीं घरों में भी पूजा-अर्चना की गई। कनेकेरा मंदिर परिसर से लगे बगनई नदी में सोमवार को मेले जैसा माहौल रहा। यहां बड़ी संख्या में खाद्य पदार्थों व खिलौने आदि सामग्री के स्टॉल लगे रहे। यहां लोग भी बड़ी संख्या में पहुंचे।

वहीं सिरपुर के गंधेश्वर महादेव मंदिर में पहले से ही मेला लगा हुआ है। जहां लोगों की भीड़ उमड़ी। मंदिरों के आस-पास नारियल व बेलपत्र व दूध आदि की मांग रही। कोतवाली परिसर में शिव मंदिर का निर्माण किया गया है। इसकी प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम महाशिवरात्रि के अवसर किया गया। सोमवार सुबह प्राण-प्रतिष्ठा कर हवन-पूजन किया गया। मंदिर के बाहर प्रसाद का वितरण भी हुआ।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो