महासमुंद

महासमुंद: 77 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 60 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर

जिले में सोमवार को कोरोना के 7 नए पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। बसना विकासखंड से 26 सर्वाधिक पॉजिटिव केस मिले हैं।

महासमुंदOct 20, 2020 / 04:56 pm

Bhawna Chaudhary

Coronavirus: Duch Woman Died After Infected Second Times, This Is First Case In World

महासमुंद. जिले में सोमवार को कोरोना के 7 नए पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। बसना विकासखंड से 26 सर्वाधिक पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके अलावा महासमुंद विकासखंड से 18, बागबाहरा 9, पिथौरा 17 और सरायपाली से 7 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में सोमवार को 970 कोरोना संदिग्ध लोगों की जांच की गई। इसमें 77 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।

आरटीपीसीआर के 251 टेस्ट में 12, टू-नॉट से 214 में 24 और रैपिड एंटीजन के 505 टेस्ट में 41 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महासमुंद जिले में अब तक कोरोना के 4002 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 3017 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। सोमवार को 60 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर लौटे। जिले में अब तक 62 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो चुकी हैं। सोमवार को एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जीएनएम प्रशिक्षण केंद्र में कुल भर्ती मरीजों की संख्या 71 है।

169 बेड अभी रिक्त है। सोमवार को एक मरीज भर्ती किया गया। जिला चिकित्सालय में 17 मरीज भर्ती हैं और 11 बेड रिक्त है। जय हिंद कॉलेज में अभी 206 बेड रिक्त है। जिले में सोमवार को कुल मरीजों का आंकड़ा 4 हजार के पार चला गया, वहीं स्वस्थ होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी 3 हजार पार कर चुका है। जो राहत की बात है। जिले में अभी भी 923 एक्टिव केस हैं।

पिछले दिनों एक्टिव केस की संख्या में कमी आई थी, लेकिन फिर से संख्या में इजाफा हुआ है। जिला प्रशासन की ओर से लगातार लोगों से सर्दी, बुखार, खांसी, गले में खराश होने पर जांच करने की अपील कर रहा है। प्रशासन भी लोगों को अपने लक्षण नहीं छिपाने व समय पर उपचार कराने के लिए प्रेरित कर रहा है।

Home / Mahasamund / महासमुंद: 77 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 60 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.