बीजेपी ने महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के दूसरे दिन की जनसंपर्क पदयात्रा की शुरुआत
महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरोरा से हुई भाजपा के दूसरे दिन की जनसंपर्क पदयात्रा की शुरुआत

महासमुंद. महासमुंद विधानसभा में भाजपा के जनसंपर्क पदयात्रा के दूसरे दिन की शुरुआत ग्राम खरोरा से हुई। पदयात्रा में छग वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूनम चन्द्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह खालसा गोल्डी शामिल थे।
जनसपंर्क यात्रा में ग्राम खरोरा, साराडीह, नांदगांव, मुढ़ेना, बेलसोंडा, घोड़ारी में जनसंपर्क करते हुए एक ग्राम सभा श्रीनिवास राव मद्दी ने कहा कि भाजपा सरकार पूरे प्रदेश में हर वर्ष ग्राम सुराज लोक सुराज के माध्यम से जनता से रूबरू होती है। हर वर्ष सरकार यह जानने का प्रयास करती है कि योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि पिछले 14 वर्षों में भाजपा सरकार के कार्यकाल में पूरे प्रदेश की दशा और दिशा बदली है। गांवों में विकास दिख रहा है। आज पूरे प्रदेश में खाद्यान्न योजना से भूखमरी की स्थिति नहीं है।
किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्राकर ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय कल्पना को केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार ने साकार कर गांव, गरीब, मजदूर किसान वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। रोटी, कपड़ा आवास, जैसी प्राथमिकता के मूलभूत आवश्यकता की चिंता भाजपा की सरकार कर रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्रजीत सिंह खालसा गोल्डी ने सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हमारा देश व राज्य भ्रष्टाचार मुक्त हो रहा है। सभा को मोती साहू, गोपा साहू, हितेश चंद्राकर, संदीप दीवान, नारेन्द्र गिरी आदि ने भी संबोधित किया। ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रेम चंद्राकर ने बताया कि तीसरे दिन ग्राम तुमाडबरी, बेमचा, परसदा (ब), कौदकेरा, बनसिवनी, लोहारडीह, सोरिद, उमरदा, मुड़मार, पतेरापाली तक पदयात्रा की जाएगी।
ये रहे उपस्थित
इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, नपा अध्यक्ष पवन पटेल, उपाध्यक्ष कौशिल्या बंसल, खरोरा सरपंच जब्बर चंद्राकर, गिरजा शंकर चंद्राकर, प्रभा साहू, मीना वर्मा, निरंजना शर्मा, संदीप दीवान, संदीप घोष, धर्मेश शुक्ला, गणेश नायक, दिग्विजय साहू, चन्द्रशेखर दीवान, राजू यादव, संतोष वर्मा, मीना चंद्राकर, उमेश नशीने, पवन चंद्राकर, गिरजा शंकर गोस्वामी, रमेश बंसल, गोपाल वर्मा, अरूण कुमार साहू, प्रकाश शर्मा, मनोज सोनी, परमानंद, श्याम साकरकर, धरम पटेल, नन्दू जलक्षत्री, जतिन रूपरेला, भाउराम साहू, दुलारी, शत्रुघन, राम प्रसाद, गणेशवर, भगवानी, महेन्द्र गिरी सहित ग्रामवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
अब पाइए अपने शहर ( Mahasamund News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज