महासमुंद

मॉर्निंग वॉक पर निकले दो बच्चों पर दंतैल ने किया हमला, एक के पेट में घुसा हाथी का दांत

बह करीब 4.30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले दो बच्चों (Elephant attack on childern) हाथी ने हमला कर दिया। एक बच्चे के पेट में हाथी का दांत घुस गया है। बच्चों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

महासमुंदSep 26, 2020 / 09:35 am

Bhawna Chaudhary

,,

महासमुंद. जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम साराडीह में शुक्रवार की सुबह करीब 4.30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकले दो बच्चों (Elephant attack on childern) हाथी ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों जख्मी हो गए हैं। एक बच्चे के पेट में हाथी का दांत घुस गया है। बच्चों को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

मॉर्निंग वॉक के दौरान अंधेरा होने की वजह से लोग हाथी नहीं देख पाए। साराडीह गांव के सरपंच साजन यादव ने बताया कि बच्चे घर से 500 मीटर की दूर पहुंचे थे और हाथी ने सुरेश कुर्रे और डेविड पर हमला कर दिया। डेविड को हाथी ने पटक दिया। वहीं सोमेश के पेट में हाथी दांत घुस गया। इस कारण वह गंभीर है। प्रत्यक्षदर्शी मानसिंह ने बताया कि बच्चों का ध्यान मोबाइल में था और वहां अंधेरा भी था जिससे बच्चे हाथी को नहीं देख पाए।

जिस समय हाथियों ने यहां हमला बोला, उस दौरान घरों में कोई भी सदस्य नहीं थे। वन विभाग को जानकारी मिलने पर पहले ही ग्रामीणों को सावधान कर दिया गया था तथा सुनसान क्षेत्र में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों में चले जाने को कहा था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.