scriptमहासमुंद: आज शाम 7 बजे से टोटल लॉक, दूध-डेयरी की घर पहुंच सेवा, दुकान खोलने की अनुमति नहीं | Mahasamund: Total lock from 7 pm today shop not allowed to open | Patrika News

महासमुंद: आज शाम 7 बजे से टोटल लॉक, दूध-डेयरी की घर पहुंच सेवा, दुकान खोलने की अनुमति नहीं

locationमहासमुंदPublished: Sep 23, 2020 03:26:51 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

सम्पूर्ण जिले में 23 सितम्बर 2020 सायंकाल 7 बजे से 30 सितम्बर 2020 की मध्य रात्रि 11.59 बजे तक तथा महासमुंद जिला अन्तर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है

कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले एक-दो महीने से कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। रोज 50 से ऊपर मरीज मिल रहे हैं। मौतें भी हो रही है। इसके बाद भी लोग शासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी नहीं हो रहा है। बाजारों में भीड़ दिखाई दे रही है। जबकि, प्रशासन द्वारा बार-बारअपील भी की गई। बावजूद इसके लोगों पर कोई असर नहीं पड़ रहा है।

इसी को देखते हुए जिले के कई संगठनों ने कम से कम एक सप्ताह तक लॉक डाउन करने की मांग की थी। ताकि, कोरोना कीचेन को तोड़ा जा सके। इसलिए महासमुंद जिले के संपूर्ण क्षेत्र को 23 सितंबर की रात से कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो