scriptमक्के का समर्थन मूल्य निर्धारित, फसल बेचने किसानों को कराना होगा ऑनलाइन पंजीयन | Maize support price is decided by government of India | Patrika News

मक्के का समर्थन मूल्य निर्धारित, फसल बेचने किसानों को कराना होगा ऑनलाइन पंजीयन

locationमहासमुंदPublished: Sep 18, 2018 04:58:25 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

मक्के की खरीदी पर सरकार ने समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है

makke

मक्के का समर्थन मूल्य निर्धारित, फसल बेचने किसानों को कराना होगा ऑनलाइन पंजीयन

महासमुंद. मक्के की खरीदी पर सरकार ने समर्थन मूल्य निर्धारित कर दिया है। इससे मक्के की खेती को बढ़ावा मिलने के साथ ही सैकड़ों किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ भी मिलेगा। अब तक समर्थन मूल्य निर्धारित नहीं होने के कारण किसान सिर्फ धान की खेती ही कर रहे थे।

इस वर्ष 1700 रुपए के समर्थन मूल्य पर मक्के की खरीदी होगी। जिले में करीब 740 हेक्टेयर में किसानों ने मक्के की फसल ली है। वहीं पिछले वर्ष 1200 हेक्टेयर में किसानों ने मक्के की फसल ली थी। समर्थन मूल्य की घोषणा के बाद किसान मक्के की फसल लेने के लिए रुचि दिखाएंगे। कृषि विभाग के अनुसार इस बार हेक्टेयर बढऩे की संभावना है। जिले से और सूची मंगाई जा रही है। इस वर्ष जिन किसानों ने मक्के की फसल ली है, उन्हें प्रति एकड़ १५ से २० हजार रुपए का फायदा होगा। खरीफ विपणन वर्र्ष 2018-19 में समर्थन मूल्य पर १ नवंबर से धान खरीदी शुरू हो जाएगी। जानकारी के मुताबिक मक्का की खरीदी ३१ मई 2019 तक सरकारी समितियों में की जाएगी। कृषि विभाग के मुताबिक मक्के की खेती में पानी कम लगता है। वहीं इसकी उपज भी ज्यादा होती है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो