scriptमौसम विभाग की चेतावनी, अगले 24 घंटे में और बढ़ सकता है शीतलहर का कहर | Meteorological Department warning cold wave may increase next 24 hour | Patrika News
महासमुंद

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 24 घंटे में और बढ़ सकता है शीतलहर का कहर

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे तक शीतलहर की स्थिति रहेगी। रात में ठंड पड़ सकती है।

महासमुंदFeb 10, 2020 / 02:12 pm

Bhawna Chaudhary

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 24 घंटे में और बढ़ सकता है शीतलहर का कहर

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 24 घंटे में और बढ़ सकता है शीतलहर का कहर

महासमुंद. पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवात का असर धीरे-धीरे खत्म हो रहा है। पांच दिन बाद रविवार को सूर्य के दर्शन हुए और ठंड से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटे तक शीतलहर की स्थिति रहेगी। रात में ठंड पड़ सकती है।

इसके अलावा कहीं-कहीं हल्की बौछार पड़ने की संभावना है। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम का मिजाज अचानक बदल गया था। सर्द हवाएं चल रही थी। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में अचानक गिरावट आ गई थी। इसके अलावा पांच दिन तक रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के कारण ठंड भी बढ़ गई थी।

लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो रहा था। लोग ठंड से बचने के लिए अलावा का सहारा ले रहे थे। रविवार को लोगों को बड़ी राहत मिली। आसमान में पांच दिन से उमड़-घूमड़ रहे बादल छंट गए। धूप खिलने से ठंड से थोड़ी राहत मिली। बाजार में रौनक लौटी।

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोक्ष अब हिमालयी क्षेत्र से दूर जा चुका है। इसके चलते अगले चौबीस घंटों के दौरान पूरे उत्तर भारत का मौसम शुष्क रहेगा। रात ठंड लगेगी। मध्य भारत में शुष्क और उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने के कारण छत्तीसगढ़ के कई भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने भी वर्तमान मौसम के अनुरूप कृषि विशेष बुलेटिन जारी किया है।

Home / Mahasamund / मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 24 घंटे में और बढ़ सकता है शीतलहर का कहर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो