10 जुलाई 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

Monsoon 2024: मौसम विभाग की भविष्यवाणी, 16 से 20 जून तक होगी झमाझम बारिश, Yellow Alert जारी

Monsoon 2024: मौसम विभाग ने 20 जून तक यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून आगे बढ़ रहा है।

Monsoon 2024

Monsoon 2024: मौसम में लगातार बदलाव आ रहा है। सुबह तेज धूप और शाम को आसमान में बादल छा रहे हैं। 15 जून तक 48.44 मिमी बारिश होती है। लेकिन, अब तक 27 मिमी ही बारिश हुई है। मानसून आगे बढ़ रहा है। महासमुंद जिले में तीन-चार दिन बाद मानसून दस्तक दे सकता है।

एक जून से अब तक महामसुंद विकासखंड में 30 मिमी, सरायपाली में 38.5, बसना में 15, पिथौरा में 34, बागबाहरा में 18 और कोमाखान में 11 मिमी बारिश दर्ज की गई है। जिले में इस वर्ष औसत वर्षा का अनुमान 993.3 मिमी है। शनिवार को उमसभरी गर्मी ने लोगों को हलाकान कर दिया।

यह भी पढ़ें: Monsoon 2024: मौसम विभाग का नया अलर्ट, 16,17,18 जून को होगी भयंकर बारिश, IMD का पूर्वानुमान जारी

Monsoon 2024: मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। सुबह बदली छाई रही। इसके बाद दोपहर में धूप खिली रही। मौसम विभाग ने 20 जून तक यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मानसून आगे बढ़ रहा है। 17 जून के बाद से बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं।

शनिवार को महासमुंद का अधिकतम तापमान 41.3 और न्यूनतम तापमान 28.3 मिमी दर्ज किया गया। लोगों को गर्मी के साथ ही उमस ने भी हलाकान कर दिया है। मौसम विभाग (Monsoon 2024) के मुताबिक एक चक्रवाती परिसंचरण राजस्थान के आस-पास बना हुआ है।

Weather Update: मानसून की रफ्तार तेज

मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। इधर, किसान खेती-किसानी शुरू करने के लिए मानसून का इंतजार कर रहे हैं। साधन संपन्न किसान बोर के माध्यम से सिंचाई कर रहे हैं। इसके अलावा धान की नर्सरी भी तैयार कर रहे हैं। जिन किसानों के पास सिंचाई के साधन नहीं हैं, वे बारिश (Weather Update) का इंतजार कर रहे हैं। खेतों में जोताई के कार्य में तेजी आई है। किसान फसल लेने के पूर्व खेतों की सफाई और पानी निकासी आदि की व्यवस्था भी कर रहे हैं।

मानसून सुकमा, बीजापुर पहुंच चुका है। 9 जून को मानसून सुकमा जिला में प्रवेश किया था। एक सप्ताह से ज्यादा हो चुका है, लेकिन मानसून ने महासमुंद में दस्तक नहीं दी है। महासमुंद के ज्यादातर (Monsoon 2024) किसान मानसून पर ही निर्भर हैं। इसके अलावा बांध भी मानसूनी वर्षा से ही भरते हैं। सामान्यत: मानसून 16 से 20 जून को जिले में प्रवेश करता है। पिछले वर्ष 24 जून को (Weather Update) मानसून पहुंचा था।