script

करोड़ों की लागत से बन रहे स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में होंगे इंडोर गेम्स, अगले साल खिलाडियों को मिलेगी सौगात

locationमहासमुंदPublished: Dec 08, 2018 05:58:24 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

इंडोर हॉल में बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल कोर्ट बनाने का काम प्रारंभ हो गया है जेसीबी के माध्यम से गड्ढे खोदे जा रहे हैं

cgnews

करोड़ों की लागत से बन रहे स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में होंगे इंडोर गेम्स, अगले साल खिलाडियों को मिलेगी सौगात

महासमुंद. संजय कानन के पास जिले का पहला स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण शुरू हो गया है। एक ही परिसर में खेल सुविधाओं की सौगात नए साल में मिल सकती है। फिलहाल, इंडोर हॉल में बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस और वॉलीबॉल कोर्ट बनाने का काम प्रारंभ हो गया है। जेसीबी के माध्यम से गड्ढे खोदे जा रहे हैं।
स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स निर्माण की लागत करीब 1 करोड़ 13 लाख रुपए है। इसमें खिलाडिय़ों के लिए चेंजिंग रूम, सिंथेटिक कोर्ट की सुविधा होगी। खिलाडिय़ों को अब अभ्यास से वंचित भी नहीं होना पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक 2016-17 में नगर पालिका ने स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स बनाने का निर्णय लिया था। यह लंबे समय से किसी कारण से अटका था। पहले जमीन नहीं मिल रही थी। अब जमीन मिलने के बाद निर्माण कार्य शुरू हो गया है। खिलाडिय़ों को इससे बड़ी सौगात मिलेगी। गौरतलब है कि वन विभाग के मैदान में भी स्टेडियम और स्वीमिंग पूल बनाने का कार्य चल रहा है। यहां भी बैडमिंटन हॉल, बीलियड्र्स, स्क्वैश और लॉन टेनिस के लिए कोर्ट बनाया गया है, जिसका खिलाड़ी लाभ ले रहे हैं।
नए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से शहर में खेल का अच्छा वातावरण बनेगा। खेल अधिकारी मनोज कुमार धृतलहरे ने बताया कि शहर में आगामी वर्षों में खेल के लिए अच्छा माहौल तैयार होगा। शहर से अच्छे खिलाड़ी निकलेंगे। वर्तमान में शहर में मिनी स्टेडियम ही एक मैदान है, जहां खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है । भविष्य में यहां भी राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं होंगी। इससे खेल में रुचि बढ़ेगी। वन विभाग के मैदान में स्टेडियम, जिम और स्वीमिंग पूल और संजय कानन के पास इंडोर हॉल बन जाने के बाद खिलाडिय़ों को अभ्यास करने के लिए घर के नजदीक अच्छा कोर्ट मिल जाएगा। कई बार अभ्यास ठीक से नहीं कर पाने से खिलाड़ी राष्ट्रीय स्पर्धा में चयनित होने से वंचित हो जाते हैं।

अब बारिश में भी नहीं होगी समस्या
इंडोर हॉल में विभिन्न खेल की सुविधाएं होने से बारिश के दिनों में समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान में सभी राष्ट्रीय स्पर्धाएं वॉलीबॉल, सिंथेटिक कोर्ट पर ही आयोजित होती हैं। शहर में पंचशील क्लब, सिटी स्पोट्र्स क्लब और वन विभाग के परिसर में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट है।

एई बीआर साहू ने बताया कि एक करोड़ 13 लाख रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। इंडोर हॉल होगा। इसमें इंडोर गेम्स के लिए व्यवस्था रहेगी।

नपाध्यक्ष पवन पटेल ने बताया कि संजय कानन के पास स्पोट्र्स कॉम्पलेक्स बनाया जा रहा है। इसमें बैडमिंटन कोर्ट, वॉलीबॉल कोर्ट आदि होंगे।

ट्रेंडिंग वीडियो