scriptनिजामुद्दीन मरकज: महासमुंद के 6 लोग हुए थे शामिल, दो अस्पताल में भर्ती, सैंपल भी लिए | Nizamuddin Markaz: 6 people of Mahasamund two hospitalized | Patrika News
महासमुंद

निजामुद्दीन मरकज: महासमुंद के 6 लोग हुए थे शामिल, दो अस्पताल में भर्ती, सैंपल भी लिए

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुए मरकज में महासमुंद जिले से 6 लोगों शामिल हुए थे।

महासमुंदApr 02, 2020 / 11:59 am

Bhawna Chaudhary

तबलीगी जमात कार्यक्रम

तबलीगी जमात कार्यक्रम

महासमुंद. दिल्ली में निजामुद्दीन की मरकज में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की बात सामने आते ही पूरे देश में हड़कंप मच गया है। मरकज तब्लीगी जमात का मुख्यालय है जहां पूरे साल में देश-विदेश के इस जमात के लोग जुटते है। और यहीं मुख्यालय कोरोना सेंटर बन गया। जहां तीन हजार लोग जुटे थे। जो देश के अलग-अलग राज्यों से थे। छत्तीसगढ़ के भी 159 लोग मौजूद थे। इस सभी को क्वारंटाइन कर दिया।

दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में हुए मरकज में महासमुंद जिले से 6 लोगों शामिल हुए थे। इनमें से दो लोग को स्वस्थ्य विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से जिला अस्पताल में रखा है। हालांकि दोनों में करोना के लक्षण नहीं पाए गए हैं। सैंपल लेनाअभी बाकी है कोरोना के नोडल अधिकारी अनिरुद्ध क शाह ने बताया कि 6 लोगों का नाम आया था।

इनमे से फिलहाल चार लोग छत्तीसगढ़ में नहीं है। दो लोग को जिला अस्पताल में रखा गया है। राज्य और केंद्र सरकार से जो निर्देश मिले हैं उस तरह के लक्षण इन दोनों में अभी नहीं है गौरतलब है कि मंगलवार को पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने मरकज में शामिल होकर लौटे लोगों को खोजबीन की थी। वहीं अब का समय 14 दिन से 28 दिन कर दिया गया है।

Home / Mahasamund / निजामुद्दीन मरकज: महासमुंद के 6 लोग हुए थे शामिल, दो अस्पताल में भर्ती, सैंपल भी लिए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो