धान-मक्का नहीं अब मसाले की खेती के जरिए जिंदगी संवार रहे छत्तीसगढ़ के किसान, धनिया-मेथी उगा रहे
महासमुंदPublished: Nov 22, 2022 01:40:51 pm
महासमुंद के किसान अब परपंरागत खेती-किसानी करने के बजाय मसाले की खेती करने में रुचि दिखा रहे हैं। कृषि वैज्ञानिकों की मदद से किसान न केवल अच्छी पैदावार कर रहे हैं बल्कि उन्हें उपज का अच्छा दाम भी मिल रहा है।
महासमुंद. जिले के किसानों की रुचि मसालों की खेती में बढ़ी है। कम लागत में अच्छी पैदावर के साथ ही बाजारों से इसमें अच्छी आय भी हो जाती है। वहीं उद्यानिकी विभाग किसानों को मसालों की खेती करने के लिए प्रोत्साहित व प्रेरित कर रहा है। लोगों की फूड हैबिट में काफी बदलाव हुआ है। लोग आज कल स्वाद के लिए चटपटा खाना पसंद करते हैं। इसलिए लोग खाने में मसालों का ज्यादा उपयोग करते हैं। वहीं मसाला कई बीमारियों छुटकारा भी दिलाता है।