scriptवृद्धाश्रम में बुजुर्गों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं, खुद करना पड़ रहा खाने का इंतजाम | Oldies are making food by their self in Old age home | Patrika News

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं, खुद करना पड़ रहा खाने का इंतजाम

locationमहासमुंदPublished: May 29, 2019 05:01:13 pm

Submitted by:

Akanksha Agrawal

नगर पालिका के पास वृद्धों की सेवा के लिए पूर्व में फंड भी नहीं था। इसके साथ ही देखरेख करने वाला भी कोई नहीं था। फिर फंड की व्यवस्था होने के बाद वृद्धाश्रम (Old Age Home) का संचालन प्रारंभ हुआ।

Old age home

वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं, खुद करना पड़ रहा खाने का इंतजाम

महासमुंद. नगर पालिका द्वारा संचालित सतबहनिया चौक पर स्थित वृद्धाश्रम (Old Age Home) में बुजुर्गों को दो वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो रही है। यहां रहने वाले बुजुर्ग खुद ही अपने लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं।
वृद्धाआश्रम (Old Age Home) को पांच वर्ष पूर्व शुरू किया गया था। जिससे वृद्धों (Old) को भी एक आसरा दिया जा सके, लेकिन वर्तमान में यहां दो बुजुर्ग ही रहते हैं। वहीं कई लोग अस्थाई तौर पर आते हैं। गौरतलब है कि गर्मी बढ़ गई है और इस भीषण गर्मी (Summer) में बुजुर्गों को भोजन के लिए भटकना पड़ता है। ये गर्मी भी बुजुर्गों के सेहत के लिए अच्छी नहीं है, लेकिन पेट की भूख शांत करने के लिए उन्हें निकलना ही पड़ता है।
इस पर पालिका के जिम्मेदारों का कहना है कि समाज कल्याण विभाग की गाइडलाइन की वजह से कुछ समस्याएं आ रही हैं। वृद्धाश्रम (Old Age Home) में बैड, टीवी, शौचालय आदि की सुविधा है, समय-समय पर सामाजिक संस्थाएं भी यहां दान करने के लिए आती हैं, तब इन वृद्धों को बुलाया जाता है। इसके बाद फिर से वही व्यवस्था शुरू हो जाती है। गौरतलब है कि 2015 में सुविधाओं के अभाव में वृद्धों को वापस परिजनों के घरों में वापस भेज दिया गया था। फिर वृद्धाश्रम (Old Age Home) की व्यवस्था होने पर बुला लिया गया।

नयापारा में बन रहा नया वृद्धाश्रम
वृद्धाश्रम (Old Age Home) के लिए नया भवन नयापारा में बनाया जा रहा है। वर्तमान में भवन बनकर तैयार हो गया है। इसमें कुछ कार्य ही शेष रह गए हंै। इसके बाद आश्रम का विधिवत उद्घाटन किया जाएगा। नयापारा में 40 लाख रुपए की लागत से वृद्धाश्रम बनाया जा रहा है।

वृद्धाश्रम (Old Age Home) में बुजुर्गों के रहने के अलावा सभी गृहस्थी के सामान की भी व्यवस्था होगी। टीवी की भी व्यवस्था भी की जाएगी। चिकित्सकों के साथ ही अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी। भवन को बुजुर्गों के रहने के अनुकूल बनाया जा रहा है। नए भवन के लिए शासन की ओर जो मापदंड निर्धारित किए गए हैं, उसके अनुरूप बुजुर्गों को यहां रहने के लिए व्यवस्था की जाएगी। जिनका कोई नहीं है या प्रताडि़त है, उनको शरण दिया जाएगा।

नगर पालिका भी बेसुध
ज्ञात हो कि नगर पालिका के पास वृद्धों की सेवा के लिए पूर्व में फंड भी नहीं था। इसके साथ ही देखरेख करने वाला भी कोई नहीं था। फिर फंड की व्यवस्था होने के बाद वृद्धाश्रम (Old Age Home) का संचालन प्रारंभ हुआ। इसी तरह का आलम वर्तमान में फिर से है। नगर पालिका को स्थाई रूप से रहने वाले बुजुर्ग भी नहीं मिल रहे हैं। विभिन्न सामाजिक संगठन भी वृद्धजन दिवस पर तमाम कार्यक्रम करते हैं, उसके बाद फिर भूल जाते हैं, यहां देखने के लिए भी कोई नहीं आता है।

भवन बनकर तैयार
नपा के एई अमन चंद्राकर ने बताया कि भवन का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है, फाइनल पेंमेंट की वजह से अभी हैंडओवर नहीं हुआ है।

अस्थायी रहते हैं बुजुर्ग
आश्रम (Old Age Home) के प्रभारी विजय श्रीवास्तव ने बताया कि भोजन की व्यवस्था नहीं होने की जानकारी है, यहां बुजुर्ग अस्थाई तौर पर रहते हैं। इस वजह से ऐसी समस्या है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News
खेलो पत्रिका flash bag NaMo9 contest और जीतें आकर्षक इनाम

ट्रेंडिंग वीडियो