धान खरीदी की प्रक्रिया 31 जनवरी 2019 तक चलेगी। बताया जाता है कि इस बार किसानों को अपनी उपज बेचने के एक हफ्ते पहले समितियों से टोकन लेना पड़ेगा। समय पर टोकन नहीं लेने वालों को मशक्कत करनी पड़ सकती है। जानकारी के मुताबिक इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। सामान्य धान की कीमत 1750 और ग्रेड ए धान के लिए 1770 रुपए प्रति क्विंटल दर निर्धारित किया गया है। शासन ने पहले घोषणा की थी कि 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जाएगा।
इस कारण किसानों की संख्या में बढ़ोतरी भी देखी जा रही है। पिछले वर्ष लगभग 1 लाख 10 हजार 221 किसानों ने पंजीयन कराया था। लगभग 91 हजार किसानों से धान खरीदी की गई थी। धान खरीदी, केंद्र के पर्यवेक्षण व नियंत्रण के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया गया है, जो आवश्यक सूचनाओं को समिति स्तर के जांच दलों को देंगे। धान खरीदी शुरू होने के पहले पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध करा दिए गए हैं, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।
पंजीयन के लिए एक सप्ताह से भटक रहे, तैयारी हो गई पूरी
नोडल अधिकारी डीएल नायक ने बताया कि धान खरीदी की तैयारी पूरी हो गई है। इस बार लगभग एक लाख 17 हजार 373 किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले साल से अधिक है। किसानों को बोनस भी दिया जाएगा।