महासमुंद

पंजीयन के अंतिम दिन भटकते रहे किसान, धान खरीदी आज से, बोनस का लाभ भी मिलेगा

छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर 122 धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की शुरुआत आज से होगी।

महासमुंदNov 01, 2018 / 04:24 pm

Deepak Sahu

पंजीयन के अंतिम दिन भटकते रहे किसान, धान खरीदी आज से, बोनस का लाभ भी मिलेगा

महासमुंद. छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर 122 धान खरीदी केंद्रों में धान खरीदी की शुरुआत आज से होगी। इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। केंद्रों में पर्याप्त बारदाने भी पहुंच चुके हैं। वहीं बुधवार को नए किसानों के पंजीयन का अंतिम दिन था। कई किसान सुबह से ही तहसील का चक्कर लगाते रहे, लेकिन मायूसी हाथ लगी। करीब 20 से 25 किसान महासमुंद में पंजीयन के लिए तहसीलदार और नायब तहसीलदार का इंतजार करते देखे गए।

धान खरीदी की प्रक्रिया 31 जनवरी 2019 तक चलेगी। बताया जाता है कि इस बार किसानों को अपनी उपज बेचने के एक हफ्ते पहले समितियों से टोकन लेना पड़ेगा। समय पर टोकन नहीं लेने वालों को मशक्कत करनी पड़ सकती है। जानकारी के मुताबिक इस वर्ष धान का समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। सामान्य धान की कीमत 1750 और ग्रेड ए धान के लिए 1770 रुपए प्रति क्विंटल दर निर्धारित किया गया है। शासन ने पहले घोषणा की थी कि 300 रुपए प्रति क्विंटल बोनस भी दिया जाएगा।

इस कारण किसानों की संख्या में बढ़ोतरी भी देखी जा रही है। पिछले वर्ष लगभग 1 लाख 10 हजार 221 किसानों ने पंजीयन कराया था। लगभग 91 हजार किसानों से धान खरीदी की गई थी। धान खरीदी, केंद्र के पर्यवेक्षण व नियंत्रण के लिए अधिकारियों को नियुक्त किया गया है, जो आवश्यक सूचनाओं को समिति स्तर के जांच दलों को देंगे। धान खरीदी शुरू होने के पहले पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध करा दिए गए हैं, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

पंजीयन के लिए एक सप्ताह से भटक रहे, तैयारी हो गई पूरी

नोडल अधिकारी डीएल नायक ने बताया कि धान खरीदी की तैयारी पूरी हो गई है। इस बार लगभग एक लाख 17 हजार 373 किसानों ने पंजीयन कराया है, जो पिछले साल से अधिक है। किसानों को बोनस भी दिया जाएगा।

Home / Mahasamund / पंजीयन के अंतिम दिन भटकते रहे किसान, धान खरीदी आज से, बोनस का लाभ भी मिलेगा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.