script

15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, नए किसानों का पंजीयन जारी

locationमहासमुंदPublished: Oct 11, 2019 11:23:13 am

Submitted by:

Akanksha Agrawal

खरीफ सीजन 2019 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ किया जाना है।

15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, नए किसानों का पंजीयन जारी

15 नवंबर से शुरू होगी समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी, नए किसानों का पंजीयन जारी

सरायपाली. खरीफ सीजन 2019 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 15 नवंबर से प्रारंभ किया जाना है। जिसके लिए शासन स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। हालांकि, अभी तक नए किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है। किसानों की सुविधा एवं उनके हितों का ध्यान रखते हुए सरायपाली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत 3 नए धान खरीदी केंद्र प्रस्तावित किए गए हैं।

सहकारिता विभाग की ओर से जिले में कुल 8 नए धान खरीदी केंद्र खोले जाने का प्रस्ताव शासन के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है। उनमें सरायपाली विधानसभा के ग्राम रोहिना, टांगापास एवं सिंगबहाल में धान उपार्जन केंद्र खोला जाना है। इस वर्ष धान के रिकॉर्ड उत्पादन को देखते हुए धान खरीदी केंद्रों में धान बिक्री के समय भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस साल बड़ी संख्या में नए किसानों का पंजीयन के लिए आवेदन फार्म सहकारी समितियों में जमा हो चुके हंै।

हालांकि, राजस्व विभाग द्वारा समय पर गिरदावरी का कार्य नहीं कराए जाने से पंजीयन कार्य नहीं हो पाया है। सहकारी समिति लंबर 1265 के अंतर्गत लंबर, छिर्राबहारा, झालपाली, माधोपाली, डोंगरीपाली, करनापाली, शगुनडीह, ढूटीकोना, कुसमुर, संतपाली, बंसुलीडीह, रोहिना, कापूडीह, दुर्गापाली बिरसिंगपाली, बुद्धुडोंगर व लोहरीनडीपा, टीपा, भौंरादादर कुल 21 गांव सम्मिलित हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो