script

धान की कस्टम मिलिंग का लक्ष्य 4 लाख क्विंटल बढ़ा, संग्रहण केंद्रों से कर रहे धान का उठाव

locationमहासमुंदPublished: Feb 28, 2019 04:28:25 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

अब मिलर्स को 14 की बजाय 18 लाख क्विंटल धान की कस्टम मिलिंग करनी होगी।

cg news

धान की कस्टम मिलिंग का लक्ष्य 4 लाख क्विंटल बढ़ा, संग्रहण केंद्रों से कर रहे धान का उठाव

महासमुंद. धान की कस्टम मिलिंग का लक्ष्य बढ़ा दिया गया है। अब मिलर्स को १४ की बजाय १८ लाख क्विंटल धान की कस्टम मिलिंग करनी होगी। वहीं मिलर्स लगातार संग्रहण केंद्रों से धान का उठाव कर रहे हैं। जिला विपणन अधिकारी का कहना है कि उठाव के लिए डीओ काटकर मिलर्स को जारी कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक प्रदेश सरकार द्वारा ३५ किलो चावल देने की घोषणा करने के बाद ही कस्टम मिलिंग का लक्ष्य बढ़ाया गया है। इस वर्ष २६ लाख ७८ हजार क्विंटल सरना धान की खरीदी की गई है। जिले में करीब एक लाख १७ हजार पंजीकृत किसान हैं। इसमें से एक लाख 11 हजार 369 किसानों ने ही 31 जनवरी तक समर्थन मूल्य में धान बेचा। १२२ धान खरीदी केंद्रों के माध्यम से 71 लाख, 28 हजार 45 क्विंटल धान खरीदी हुई।
इधर, संग्रहण केंद्र से अभी भी ३८ हजार क्विंटल धान का उठाव शेष है। वहीं समितियों को सूखत की चिंता सता रही है। जीरो शार्टेज की मांग पर समिति प्रबंधकों ने कलक्टर से चर्चा भी की थी। उठाव में देरी होने के कारण शार्टेज आ चुका है। ज्ञात हो कि जनवरी-फरवरी माह में बारिश होने के कारण समितियों में लाखों क्विंटल धान भीग गया था। इसके कारण धान के बोरों में अंकुरण आ गया था। धान पूरी तरह खराब हो गया था।

ट्रेंडिंग वीडियो