scriptपत्रिका अमृतं जलम अभियान: जलसंरक्षण के लिए बड़ी संख्या में जुटे लोग | Patrika Amritam Jalam Campaign in Mahasamund Chhattisgarh | Patrika News

पत्रिका अमृतं जलम अभियान: जलसंरक्षण के लिए बड़ी संख्या में जुटे लोग

locationमहासमुंदPublished: Jun 30, 2019 01:38:35 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

पत्रिका अमृतं जलम अभियान के तहत रविवार को गुड़रुपारा तालाब की सफाई की गई। जलसंरक्षण के लिए बड़ी संख्या में लोग आए।

amritam jalam

पत्रिका अमृतं जलम अभियान: जलसंरक्षण के लिए बड़ी संख्या में जुटे लोग

महासमुंद. पत्रिका अमृतं जलम अभियान के तहत रविवार को गुड़रुपारा तालाब की सफाई की गई। जलसंरक्षण के लिए बड़ी संख्या में लोग आए। तालाब की सफाई में वार्डवासियों सहित समाजसेवी, महिला समिति, बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाओं ने श्रमदान किया। जल संरक्षण के लिए पत्रिका की मुहिम से लोगों का विश्वास बढ़ा है।

इस अभियान में जनपद सदस्य वाणी तिवारी, शिक्षिका रामकुमारी राजपूत के अलावा संस्कृति मंच, नई पहल, मुक्तिधाम सेवा समिति, योग समिति सहित वार्ड के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। लोगों ने सामाजिक सरोकार के तहत चलाये गए इस अभियान की सराहना की।

महिलाएं हुई शामिल

पत्रिका की इस मुहिम में महिलाएं भी उत्साह के साथ जुड़ रही हंै। सफाई अभियान में अपना योगदान दे रही हंै। तालाब की पचरी की सफाई में महिलाएं अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। अभियान (Patrika amritam jalam Campaign) के पहले सप्ताह से ही महिलाएं हिस्सा ले रही हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर या LIVE अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो