script

पुलिस बड़ी कार्रवाई: मुखबिर की सूचना के बाद 25 किलो गांजा के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

locationमहासमुंदPublished: Jun 13, 2022 06:49:29 pm

Submitted by:

CG Desk

मुखबिर से मिली सुचना के बाद पुलिस ने अवैध रूप से गांजा ले जा रहे आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए क्या है पूरा मामला।

.

महासमुंद। शहर की पुलिस ने नशे के व्यापर कर रहे आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने कार्रवाई में 2 तस्करों को हिरासत में लिया है। आरोपियों के पास से लगभग 25 किलो गांजा और तस्करी में उपयोग की गयी मारुति इक्को गाड़ी को भी जब्त किया गया है। पुलिस ने बताया की जब्त की गई गांजे और गाड़ी की अनुमानित कीमत लगभग 8 लाख रूपए है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला ने अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना और चौकी प्रभारियों को पूर्व में निर्देशित किया था। इसी कार्रवाई के तहत मुखबिर ने सूचना दी कि उड़ीसा होते हुए दो व्यक्ति मादक पदार्थ गांजा लेकर सांकरा की ओर आ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस की टीम में आई और NH53 चैन डीपा के पास मारुति इक्को कार CG-04-HD-0885 को आते देखा, जिसे शक के बिनाह पर रोका गया और उसकी तलाशी ली गई तो कार के डिक्की में 1 प्लास्टिक बोरी के अंदर 25 पैकेट में कुल 25 किलो गांजा मिला।

जब्त गंजे की कुल अनुमानित कीमत 5 लाख बताई जा रही है। पुलिस ने बांधे निवासी कसडोल जिला बलौदाबाजार को पदुम कुमार और पवन कुमार को गांजा तस्करी के मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लगभग 5 लाख कीमत का गांजा और तस्करी में उपयोग होने वाली कार को भी जब्त कर लिया है। जब्त किये गए गांजे और गाड़ी की कीमत लगभग 8 लाख रुपए आंकी जा रही है। पुलिस ने बताया की आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो