scriptओडिशा के धान को खपाने ला रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा, 168 बोरा धान हुआ जब्त | Police arrested two man used to buy Odisha paddy in Mahasamund CG | Patrika News

ओडिशा के धान को खपाने ला रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा, 168 बोरा धान हुआ जब्त

locationमहासमुंदPublished: Jan 19, 2019 03:30:14 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

ओडिशा के धान को छग में खपाने ला रहे दो युवकों को पुलिस ने बीती रात खैरटकला जंगल के पास पकड़ा।

cg news

ओडिशा के धान को खपाने ला रहे दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा, 168 बोरा धान हुआ जब्त

बागबाहरा. ओडिशा के धान को छग में खपाने ला रहे दो युवकों को टूहलू पुलिस ने बीती रात खैरटकला जंगल के पास पकड़ा। 168 बोरा धान की जब्ती की गई। आगे की कार्रवाई के लिए तहसीलदार एवं मंडी विभाग को सौंप दिया।
टूहलू चौकी प्रभारी पवन तिर्की ने बताया कि मुखबिर से सूचना पर गुरुवार की रात 12 बजे खैरटकला में ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 06 जीएफ 4730 एवं पिकअप सीजी 06 जीजे 8938 में धान लोड था। पुलिस ने दोनों ही वाहनों को रोककर चालकों से धान से संबंधित कागजात पेश करने को कहा। चालक कागजात पेश नहीं कर पाए। पुलिस ने दोनों वाहन के चालक खैरटकला के सिदार सिंह पिता हलधर मांझी (28) एवं भलेसर के रामाधर पिता चुनु राम (27) को गाड़ी के साथ थाने लाई। ट्रैक्टर में 105 एवं पिकअप में 63 बोरा धान लोड था। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह धान तेंदूबाहरा ओडिशा का है।
वाहनों की रखी जा रही है निगरानी
टुहलू चौकी प्रभारी पवन तिर्की ने बताया कि जिले के कई गांव ओडिशा राज्य से सटे हुए हंै। ओडिशा के किसान छग में धान बेचने के फिराक में रहते हैं। वहीं कई किसानों के यहां पहले से ही धान को रख दिया जाता है। टोकन के जरिए बेचने का प्रयास करते हैं। ओडिशा का धान छग में न आ सके, इसके लिए निगरानी टीम भी गठित की गई है। साथ ही पुलिस भी मुखबिर की सूचना पर लगातार कार्रवाई कर रही है। टीम की नजर इस क्षेत्र से गुजरने वाले वाहनों पर रहती है। जिसमें धान लोड रहता है, उस वाहनों के कागजात एवं धान संबंधी कागजात की जांच की जाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो