scriptहाइवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद किया लाखों का गांजा, 3 तस्कर गिरफ्तार | Police seized 48 kg hemp worth 2.5 Lakh in CG, 3 arrested | Patrika News

हाइवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद किया लाखों का गांजा, 3 तस्कर गिरफ्तार

locationमहासमुंदPublished: Dec 14, 2018 01:33:14 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

गाड़ी में कुल 49 पैकेट गांजा था। जिसकी कीमती 2,50,000 रुपए आंकी गई।

3 arrested

हाइवे पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बरामद किया लाखों का गांजा, 3 तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद. छत्तीसगढ़ में क्राइम ब्रांच की टीम ने नेशनल हाइवे-53 से 48 किलो गांजा के साथ तीन लोगों को पकड़ा। गाड़ी में कुल 49 पैकेट गांजा था। जिसकी कीमती 2,50,000 रुपए आंकी गई। आरोपियों के कब्जे से गांजा के साथ एक कार, 03 नग मोबाइल, 2500 रुपए नगद जब्त किया गया है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांजा तस्करी को रोकने के लिए नेशनल हाइवे पर संदिग्ध वाहनों पर नजर रखकर घोड़ारी ब्रिज पर गाड़ियों की की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सरायपाली की ओर से एक टाटा जेस्ट तेज रफ्तार से आ रही थी। क्राइम ब्रांच की टीम ने वाहन को रोककर तलाशी ली। पहले तो वाहन में कुछ नजर नहीं आ रहा था, लेकिन फिर बाद में गाड़ी की डिक्की से भारी मात्रा में गांजा मिला। क्राइम ब्रांच की टीम ने गाड़ी में बैठे करीम खान, ऐकाश विश्वकर्मा, प्रभजोत सिंग को मौके पर गिरफ्तार किया।

आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया कि गांजा को रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में खपाने के लिए ले जा रहे थे। आरोपियों पर धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट की तहत कार्यवाही की गई। बता दें कि गांजा तस्करों पर पुलिस की सख्ती का असर नहीं दिख रहा है। थानों में आए दिन गांजा तस्करी के मामले बढ़ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक जिन जगहों से तस्कर गांजा लेकर आते हैं, वहां से सरायपाली-बसना की पहुंच एरिया नजदीक है। सरायपाली, बसना और सांकरा के रास्ते ओडिशा पहुंचा जा सकता है। जानकारी के मुताबिक गांजा तस्करी से जुड़े लोग ओडिशा से गांजा लेकर सरायपाली-बसना होकर सीधे राजधानी रायपुर और अन्य प्रदेशों में सप्लाई कर रहे हैं। मुखबिर की सूचना पर ये तस्कर पुलिस के पकड़ में आ जाते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो