script

मजदूरों को रांची ले जा रहा था दलाल, तभी अचानक पहुंच गई क्राइम ब्रांच की टीम और…

locationमहासमुंदPublished: Dec 06, 2018 02:27:16 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

छत्तीसगढ़ में क्राइम ब्रांच ने बुधवार की सुबह मजदूरों को रांची पलायन कराने वाले दलाल को पकड़ लिया।

police

पुलिस

महासमुंद. छत्तीसगढ़ में क्राइम ब्रांच ने बुधवार की सुबह मजदूरों को रांची पलायन कराने वाले दलाल को पकड़ लिया। मजदूर गांव से पिकअप में पलायन के लिए निकल रहे थे। इसी दौरान क्राइम ब्रांच की टीम पहुंच गई।

क्राइम ब्रांच प्रभारी परेश पाण्डेय ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि पिकअप में जमनीडीह के लोगों को झारखंड के लिए रवाना किया जा रहा है। इनके साथ एक मजदूर दलाल भी सवार है। टीम ने जमनीडीह चौक के पास घेराबंदी कर पिकअप को रोका। वाहन में सवार सभी मजदूरों को भंवरपुर चौकी लाया गया। मजदूरों के साथ टीम ने मजदूर दलाल जमनीडीह के अमृत लाल (35) को पकड़ा। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि इन मजदूरों को रुपए देकर रांची (झारखंड) भेज रहा था। ये सभी मजदूर गांव के ही है।

ट्रेंडिंग वीडियो