इधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी लू से बचने के लिए लोगों को सलाह दी थी। जानकारी के मुताबिक पिछले साल की अपेक्षा इस साल ज्यादा गर्मी पड़ी है। तापमान कई दिनों तक 43-44 डिसे तक स्थिर रहा। इस कारण लोग गर्मी से(weather update) परेशान रहे। सडक़ों पर आने-जाने वालों की भीड़ कम नजर आने लगी है। दोपहर 12 बजे के बाद से शाम 5 बजे तक सडक़ों पर सन्नाटा पसर रहा है। 5 बजे के बाद चहल-पहल नजर आती है। जानकारी के मुताबिक गर्मी से बचने के लिए लोग अपने घरों में ग्रीन शेड का उपयोग कर रहे हैं।