scriptबारात से वापस लौट रहे थे बाराती, अचानक रास्ते में बिगड़ गया गाड़ी का बैलेंस और हो गई अनहोनी | Road accident while coming back from marriage, 1 died in CG | Patrika News

बारात से वापस लौट रहे थे बाराती, अचानक रास्ते में बिगड़ गया गाड़ी का बैलेंस और हो गई अनहोनी

locationमहासमुंदPublished: Feb 25, 2019 11:01:21 am

Submitted by:

Deepak Sahu

बीती रात बारात से लौटते समय कमांडर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

road accident

बारात से वापस लौट रहे थे बाराती, अचानक रास्ते में बिगड़ गया गाड़ी का बैलेंस और हो गई अनहोनी

महासमुंद. बीती रात बारात से लौटते समय कमांडर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। कमांडर में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 112 मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
बलौदा चौकी प्रभारी चंद्रकांत साहू ने बताया कि बीती रात दो बजे सिरपुर चौकी के पास कमांडर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई।

injured
इसमें सवार बलौदा के रजत यादव की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बलौदा के दुखनाथन यादव, सदानंद राणा, वासदुेव बरिहा, यशवंत गाड़ा एवं अश्वमेध घायल हो गए। जिसे उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। अभी घायल खतरे से बाहर है।

शादी की खुशियां बदली मातम में
मृतक व घायल कमांडर में सवार होकर शनिवार को ओडिशा बारात गए हुए थे। रात में वापस आते समय हादसा हुआ। हादसे के कारण अचानक शादी की खुशियां मातम में बदल गई। बताया जा रहा है कि हादसा ट्रैक्टर के कारण हुआ है। लेकिन थाना प्रभारी ने जांच के बाद ही पुष्टि होने की बात कही।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो