script

पशु आहार के नाम पर गांजा की तस्करी, तीन लोग गिरफ्तार

locationमहासमुंदPublished: Jun 25, 2020 02:46:22 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

एक ढाबा के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांजा की एक बड़ी खेप पकड़ी वाहन में 2 क्विंटल 10 किलो गांजा के साथ तीन लोगों को मौके पर गिरफ्तार किया।

MP जा रही ट्रक में चल रहा था ये अवैध काम, जब पुलिस वालों ने की जांच तो दिखा ऐसा नजारा कि...

MP जा रही ट्रक में चल रहा था ये अवैध काम, जब पुलिस वालों ने की जांच तो दिखा ऐसा नजारा कि…

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के सिंघाड़ा थाना क्षेत्र में एक ढाबा के पास वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने गांजा की एक बड़ी खेप पकड़ी वाहन में 2 क्विंटल 10 किलो गांजा के साथ तीन लोगों को मौके पर गिरफ्तार किया।

इसके अलावा सिटी कोतवाली थाना ने भी 17 किलो गांजा के साथ एक व्यक्ति को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि मुखबिर से सूचना के आधार पर गनियारी पाली के पास एक ढाबा के सामने वाहन चेकिंग की जा रही थी। तभी रात करीब ढाई बजे एक एमपी पासिंग वाहन को रोककर उसमें बैठे लोगों से पूछताछ की।

वाहन में बैठे राजेंद्र कुमार शर्मा (40) उड़ीसा विकास मीणा (24) मध्य प्रदेश और प्रमोद शर्मा (42)उज्जैन (मध्य प्रदेश) पुलिस को बताया कि उसे पशु आहार लेकर आ रहे हैं। तलाशी में 2 क्विंटल 10 किलो गांजा मिला। गांजा को जब्त कर तीनों के खिलाफ कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो