scriptकेंद्रों में धान की आवक बढ़ी पर उठाव की रफ्तार काफी धीमी | Speed of the uptake slowed at the inward rise of paddy in the center | Patrika News

केंद्रों में धान की आवक बढ़ी पर उठाव की रफ्तार काफी धीमी

locationमहासमुंदPublished: Nov 17, 2018 03:28:15 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

धान खरीदी केंद्रों से यदि समय पर धान का उठाव नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है

CGNews

केंद्रों में धान की आवक बढ़ी पर उठाव की रफ्तार काफी धीमी

महासमुंद. जिले में धान खरीदी की शुरुआत 1 नवंबर 2018 से हो चुकी है। सोसाइटियों में धान की बंपर आवक भी हो रही है, पर धान का उठाव कम हो रहा है। अब तक करीब 20 हजार क्विंटल धान का ही उठाव हुआ है। वहीं कई सोसाइटियों से कई एक दाना का भी उठाव नहीं हुआ है। अफसरों का तर्क है कि मजदूर नहीं मिलने से उठाव में दिक्कतें आ रही हैं।
धान खरीदी केंद्रों से यदि समय पर धान का उठाव नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खरीदी केंद्रों में जाम की स्थिति निर्मित हो जाएगी। जाम होने पर धान खरीदी पर भी प्रभावित हो सकती है। जिला सहकारी बैंक से मिली जानकारी के अनुसार 16 नवंबर तक 15387 किसानों ने समर्थन मूल्य पर धान बेच दिया है। अब तक 6104369 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। इधर, उठाव नहीं होने के कारण प्रबंधक परेशान हैं। जिला विपणन अधिकारी सुनील राजपूत का कहना है कि 70 हजार का डीओ जारी कर दिया गया है।
अभी तक 20 हजार क्विंटल धान का उठाव हुआ है। चुनाव के कारण मजदूर नहीं मिल रहे हैं। इसके चलते लेटलतीफी हो रही है। वहीं पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष कई मिलरों ने काम छोड़ दिया है। इस साल 150 राइस मिलरों ने ही पंजीयन कराया है। इधर, धान कटाई में तेजी आ गई है। समिति के लोगों का मानना था कि दीपावली त्योहार के बाद धान की बंफर आवक होगी, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। समिति के कर्मचारी किसानों का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कई केंद्रों धान की आवक है, लेकिन बारदाना उपलब्ध नहीं होने से धान खरीदी बंद करनी पड़ रही है।
CGNews

ओडिशा की 83 बोरी धान जब्त, क्राइम स्क्वॉड की कार्रवाई
क्राइम स्क्वॉड प्रभारी परेश पाण्डे ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से अवैध तरीके से धान लाकर छग सोसाइटी में खपाया जा रहा है। सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने 15 नवंबर की रात ग्राम खैरटकला कोमाखान में ओडिशा की ओर से आने वाले वाहनों पर नजर बनाई हुई थी, तभी एक मेटाडोर क्रमांक ओआर 17 जी 6416 ओडिशा से कोमाखान की ओर आ रहा था।

टीम ने घेराबंदी कर वाहन को रोका और धान के बारे में पूछताछ की। चालक धान का कागजात पेश नहीं कर पाया। पुलिस ने अवैध धान परिवहन के आरोप में चालक ग्राम लिमडीह थाना लखना जिला नुआपड़ा ओडिशा के गेशराम साहू पिता मनराखन (35) को हिरासत में लेकर कोमाखान पुलिस के हवाले कर दिया। टीम ने इस वाहन से करीब 83 बोरी धान जब्त की। ज्ञात हो कि पहले भी ओडिशा से धान लाते हुए पकड़ाए थे। इस कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी संजय राजपूत, सउनि विकास शर्मा, आ. कामता आवड़े, पंकज शर्मा, दिनेश साहू, वीरेन्द्र नेताम शामिल थे।

कोचिए सक्रिय, अफसर चुनाव में व्यस्त
चुनावी कार्यों के बीच शुरू हुई धान खरीदी में गड़बड़ी जांचने की जिम्मेदारी अफसरों की है, लेकिन चुनाव ड्यूटी के बीच अफसरों ने सोसाइटियों की ओर रूख नहीं किया है। कोचिए भी अपना धान खपाने कई हथकंडे अपना रहे हैं, लेकिन क्राइम स्क्वॉड जिले में चुनाव गतिविधियों को लेकर पेट्रोलिंग कर रही है। इसी दौरान टीम द्वारा ओडिशा से आने वाले धान के अवैध परिवहन पर नजर रख रही है। टीम ने इससे पहले 120 बोरी ओडिशा का धान परिवहन करते हुए पकड़ा था।

ट्रेंडिंग वीडियो