scriptराज्य स्तरीय शालेय खेल का शुभारंभ आज, ढाई हजार खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा | State level school sports launch today, 2.5 million talents will show | Patrika News

राज्य स्तरीय शालेय खेल का शुभारंभ आज, ढाई हजार खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

locationमहासमुंदPublished: Sep 10, 2018 03:40:53 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

चार खेलों का आयोजन मिनी स्टेडियम में किया जाएगा।

cg news

राज्य स्तरीय शालेय खेल का शुभारंभ आज, ढाई हजार खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा

महासमुंद. राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता की शुरुआत मिनी स्टेडियम में सोमवार को होगा। यह चार दिवसीय प्रतियोगिता 10 सितम्बर से शुरू होकर 13 सितंबर तक चलेगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक चुन्नी लाल साहू होंगे। रविवार से शहर में खिलाडिय़ों का आगमन शुरू हो गया।
इस प्रतियोगिता में 12 जोन के 2448 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। खिलाडिय़ों के लिए बसों की व्यवस्था की गई है। शहर में चार खेलों का आयोजन मिनी स्टेडियम में किया जाएगा। रग्बी वन विभाग के मैदान में होगा। राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता में अंडर 17 हैंडबॉल, अंडर 19 कबड्डी, बॉल बैडमिंटन अंडर 14 और 19, रग्बी अंडर 14, 17, 19 और थ्रोबॉल अंडर 14 की प्रतियोगिता होगी। इस प्रतियोगिता में बारह जोन, सरगुजा, कोरिया, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा जशपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, कांकेर, बस्तर, कोंडागांव, कबीर धाम, के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसमें बालक 1104, बालिका खिलाड़ी 1104 व ओफिशियल्स 240 और कुल 2448 सम्मिलत होंगे।
वन विभाग के मैदान में रग्बी और अन्य खेल मिनी स्टेडियम में होंगे। खिलाडिय़ों की आवास व्यवस्था बालक उ मा विद्यालय, महर्षि विद्या मंदिर, ड्रीम इंडिया स्कूल, ग्रीन वेली स्कूल, बालिका उमा विद्यालय, सरस्वती शिशु मंदिर, देव संस्कृति, व अधिकारी और कर्मचारियों के लिए टाउन हॉल, कर्मचारी भवन, बीआरसी भवन में की गई है। रविवार को पहुंचे खिलाडिय़ों को परेशानी हुई। पीने के पानी की व्यवस्था नहीं थी। मच्छरों ने भी परेशान किया।
बसों की रहेगी व्यवस्था
जो स्कूल शहर से दूर हैं, वहां ठहराए गए खिलाडिय़ों के लिए आने-जाने के लिए बस की व्यवस्था रहेगी। खिलाड़ी बस के माध्यम से आना जाना करेंगे। विभिन्न स्कूलों के बस आने-जाने के लिए लगाए गए हैं। आवास स्थलों में गद्दे, बेडशीट, तकिया आदि की व्यवस्था की गई है। खिलाडिय़ों को जिस कमरों में ठहराया गया गै उसकी भी साफ-सफाई कर दी गई है।
मैदान हुए तैयार
वन विभाग का मैदान और मिनी स्टेडियम में मैदानों को तैयार कर लिया गया है। खिलाडिय़ों के लिए व्यवस्था की गई है। मैदानों में पंडाल लगा दिए गए हैं। मैदानों मे आउट लाइन खींच दी गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो