scriptस्वर्णिम भारत अभियान से जुड़ रहे युवा, शहर को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की ली शपथ | Swarnim Bharat: Youth took oath for Keep city clean not use plastic | Patrika News

स्वर्णिम भारत अभियान से जुड़ रहे युवा, शहर को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की ली शपथ

locationमहासमुंदPublished: Feb 17, 2020 01:22:35 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत युवाओं ने शहर को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया।

स्वर्णिम भारत अभियान से जुड़ रहे युवा, शहर को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की ली शपथ

स्वर्णिम भारत अभियान से जुड़ रहे युवा, शहर को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की ली शपथ

महासमुंद. पत्रिका के स्वर्णिम भारत अभियान के तहत स्कूल, कॉलेज के विद्याथियों, खिलाडियों और महिलाओं ने शहर को स्वच्छ रखने और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने का संकल्प लिया।

इस अभियान से सभी वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। इसी कड़ी में वल्लभाचार्य महाविद्यालय, आस्था वूमन संस्था और हैंडबॉल के खिलाडिय़ों ने शपथ ली और पत्रिका के इस अभियान की सराहना की। इस मौके पर विद्यार्थी निधि चंद्राकर, माया व नेहा ने बताया कि शहर ही नहीं गांवों में भी जाकर स्वच्छता का संदेश देंगे। मुकेश पेंदरिया ने कहा कि यह अच्छी पहल है। शहर हरा-भरा लगता है, तो अच्छा लगता है। राहुल ने बताया कि हम समय-समय पर श्रमदान करते हैं। आगे लोगों को प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक करेंगे।

राजेंद्र धीवर ने कहा कि देश के प्रति अपना भी कर्तव्य होना चाहिए कि स्वच्छता बनी रहे। जाति, धर्म से उठकर हमें समानता का व्यवहार करना चाहिए। शहर के साथ-साथ गांवों में जागरुकता लाना है। सूर्यकांत ने कहा कि गांव को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान करेंगे। शपथ ग्रहण लेते हुए विद्यार्थियों, महिलाओं और खिलाडिय़ों में उत्साह नजर आया। पत्रिका के इस अभियान के साथ सभी वर्ग के लोग जुड़ रहे हैं। पत्रिका का यह अभियान आगे भी विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से चलता रहेगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो