scriptचेकिंग के दौरान कार की डिग्गी में मिला एेसा सामान देख फटी रह गई पुलिस वालों की आंखें | Two arrested with 20 kg cannabis during vehicle checking in Mahasamund | Patrika News

चेकिंग के दौरान कार की डिग्गी में मिला एेसा सामान देख फटी रह गई पुलिस वालों की आंखें

locationमहासमुंदPublished: Dec 15, 2019 03:14:51 pm

Submitted by:

Ashish Gupta

महासमुंद जिले में वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 20 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया। गांजा के साथ दो लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

cash_in_car.jpeg
महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में वाहन चेकिंग के दौरान एक कार से 20 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया। गांजा के साथ दो लोगों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गांजे की कीमत एक लाख रुपए आंकी गई है।
दरअसल, यह मामला रियाज ढाबा के सामने गनियारीपाली के पास का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिंघोड़ा पुलिस रियाज ढाबा के सामने गनियारीपाली में वाहन चेंकिंग कर रही थी। बरगढ़ ओडिसा की ओर से लगभग 12.45 बजे एक सफेद रंग की टाटा इंडिगो चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी-20 सीबी 7464 आया। जिसे रोककर तलाशी ली गई। गाड़ी की पिछली डिक्की से 20 किलो 500 ग्राम जब्त किया गया।
पुलिस ने मौके से गुड्डा नारायण सोनी (51) बेलगाम मध्यप्रदेश, राजकुमार कोरी (33) जबलपुर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया। प्लास्टिक की टेप से पैकिंग किए हुए कुल 10 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। मौके पर आरोपीयों को धारा 91 सीआरपीसी का नोटिस देकर उक्त मादक पदार्थ गांजा जैसे को ले जाने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश करने कहे जाने पर कोई दस्तावेज नही होना लिखित में अलग-अलग दिए।
20 किलो 300 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती लगभग 1 लाख रुपए को एक प्लास्टिक की बोरी में भरकर समक्ष सील बंद किया गया। आरोपीयों के संयुक्त कब्जे से टाटा इंडिगो वाहन कीमती करीबन 3 लाख 50 हजार रुपए एवं 20 किलो 300 ग्राम गांजा कीमती लगभग 1 लाख रुपए और आरोपी गुड्डा नारायण के कब्जे से 01 रेडमी मोबाइल कीमत तीन हजार रुपए लगभग 2700 रुपए और आरोपी राजकुमार कोरी के कब्जे से नगदी रकम 1300 रुपए, कुल कीमत 4 लाख 57 हजार को पुलिस ने जब्त किया। पुलिस विवेचना कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो