scriptप्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से गुजरे दो दंतैल, मच गई अफरा-तफरी, लोगों को किया अलर्ट | Two elephant passing near primary health center alert people | Patrika News

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास से गुजरे दो दंतैल, मच गई अफरा-तफरी, लोगों को किया अलर्ट

locationमहासमुंदPublished: Sep 10, 2020 04:21:12 pm

Submitted by:

Bhawna Chaudhary

दो दतैल के उत्पात से लोग दहशत में आ गए हैं। बुधवार को खल्लारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाउंड्रीवॉल के पास से दोनों दल जैसे गुजरे, लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

elephant.jpg

,,

महासमुंद. दो दतैल के उत्पात से लोग दहशत में आ गए हैं। बुधवार को खल्लारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाउंड्रीवॉल के पास से दोनों दल जैसे गुजरे, लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसे देखते हुए वन विभाग ने मुनादी कराकर लोगों को अलर्ट किया।

अब हाथी चरौदा बांध की तरफ बढ़ गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम को जोगीडीपा के पास फोरलेन पर दो दतैल देखे गए थे। उसके बाद रात में हाथों दुमका की ओर बढ़े। सुबह हाथी खल्लारी की पहाड़ी में देखे गए। हाथी को देखते ही लोगों में खलबली मच गई। इसके बाद हाथी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बगल से निकले। शाम को चरौदा बांध की तरफ बढ़ गए थे।

वन विभाग भी हाथियों के विचरण को देखते हुए टीम बनाकर हाथियों के लोकेशन पर नजर रख रहा है। ग्रामीणों को अलर्ट कर दिया है कि घर से बाहर रात में नहीं निकले। रेंजर जयकांत गंडेचा ने बताया कि हाथी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के बाउंड्रीवॉल के पास से गुजरे। कोई हताहत की खबर नहीं है। सुबह पहाड़ी के पास थे। इसके बाद भीमखोज और उसके बाद अब चरोदा बाध की तरफ बढ़ रहे हैं ये हाथी भी अब धमतरी का रुख कर सकते है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो