scriptदो दलों में बंटा जंगली हाथियों का झुंड, धीरे-धीरे बढ़ रहे आबादी वाले गांवों की ओर | Wild elephant group divided in 2 parts | Patrika News
महासमुंद

दो दलों में बंटा जंगली हाथियों का झुंड, धीरे-धीरे बढ़ रहे आबादी वाले गांवों की ओर

गुरुवार को दोनों हाथी को रेलवे ट्रैक पार करते हुए वन विभाग के अमले ने अरंड-मोहंदी के आसपास देखा था। इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी वन विभाग के अमले ने की

महासमुंदApr 20, 2019 / 04:47 pm

Akanksha Agrawal

Wild elephant

दो दलों में बंटा जंगली हाथियों का झुंड, धीरे-धीरे बढ़ रहे आबादी वाले गांवों की ओर

महासमुंद. गरियाबंद की ओर बढ़े दो दंतैल सिरपुर क्षेत्र में वापस आ गए हैं। ग्रामीणों का मानना है कि दोनों हाथी अपने दल से भटक गए थे।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को दोनों हाथी को रेलवे ट्रैक पार करते हुए वन विभाग के अमले ने अरंड-मोहंदी के आसपास देखा था। इसकी वीडियो रिकार्डिंग भी वन विभाग के अमले ने की। गुरुवार को अलसुबह 5 से 6 बजे के आसपास इन दंतैलों को देखा गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन अमले को दी। वन मंडलाधिकारी आलोक तिवारी का कहना है कि ये दोनों हाथी विचरण करते हुए कोडार जलाशय के आसपास शाम 7 बजे देखे गए हैं। इस पर वन अमला सतत निगरानी कर रहा है।
वहीं 16 हाथियों का दल कुकराडीह और 4 हाथी महानदी पार गिधपुरी के आसपास देखे गए हैं। हाथियों के लोकेशन की जानकारी आसपास के गांवों में देकर अलर्ट किया गया है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग की नाकामी की वजह से सिरपुर क्षेत्र हाथियों का विचरण क्षेत्र बन गया है। हाथी रोज गांवों में धमक रहे हैं और फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। हाथियों की आमद से आसपास के लोगों में दहशत है।
Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो