script

6 सूत्री मांगों को लेकर महिला विकास कल्याण ने किया धरना सभा रैली का आयोजन

locationमहासमुंदPublished: Jan 16, 2019 03:24:35 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

महिला विकास कल्याण संस्था के अध्यक्ष श्रीधर चंद्राकर के नेतृत्व में स्थानी लोहिया चौक पर एक दिवसीय धरना सभा रैली आयोजित की गई है।

cg news

6 सूत्री मांगों को लेकर महिला विकास कल्याण ने किया धरना सभा रैली का आयोजन

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में महिला विकास कल्याण संस्था के अध्यक्ष श्रीधर चंद्राकर के नेतृत्व में स्थानी लोहिया चौक पर एक दिवसीय धरना सभा रैली आयोजित की गई है। सभा के बाद अपनी 6 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

ये है मांगें
1. छत्तीसगढ़ प्रदेश में वादों के मुताबिक पूर्ण शराब बंदी किया जाये।

2. वृद्धा, परित्यागता, विधवा को फरवरी महीने से 1 हजार रुपए दिया जाये।

3. किसान पेंशन योजना में किसान की उम्र 50 से 60 वर्ष किया जाये और फरवरी महीने से पेंशन योजना लागू किया जाये।
4. जिला मुख्यालय, तहसील, अनुविभागीय अधिकारी कार्यालयों में किसान के लंबित राजस्व प्रकरणों को फरवरी महीने तक निकारण किया जाये।

5. सरकार बदलने से पट्टे नहीं मिले। सर्वे के अनुसार पट्टे प्रदान किया जाये। वन भूमि अधिकार पट्टा और शहर के भीतर वन भूमि की आबादी को आबादी भूमि घोषित किया जाये। मकान बनाकर निवासरत लोगों को आबादी पट्टा प्रदान किया जाये।
6. छत्तीसगढ़ प्रदेश में भ्रष्टाचार राज्य द्रोह किया जाये।

ट्रेंडिंग वीडियो