script

डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कर महिलाएं बना रही वेस्ट से बेस्ट मटेरियल, अब डिमांड पहुंची दिल्ली तक

locationमहासमुंदPublished: Mar 08, 2019 12:02:29 pm

Submitted by:

Deepak Sahu

छत्तीसगढ़ के महासमुंद शहर की निर्मल समूह की महिलाओं ने मेहनत और लगन की बदौलत आत्मनिर्भरता की ओर अपना कदम बढ़ा लिया है।

womans day

डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन कर महिलाएं बना रही वेस्ट से बेस्ट मटेरियल, अब डिमांड पहुंची दिल्ली तक

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद शहर की निर्मल समूह की महिलाओं ने मेहनत और लगन की बदौलत आत्मनिर्भरता की ओर अपना कदम बढ़ा लिया है। शहर में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन की जिम्मेदारी संभालने के साथ ही साथ वेस्ट से बेस्ट सामग्री भी बना रही हैं, जिसकी डिमांड दिल्ली तक है। निर्मल महिला स्वसहायता समूह की 94 महिलाएं सूखा कचरा से खरोरा स्थित मणिकंचन केंद्र में वेस्ट मटेरियल से सजावटी सामग्री बनाने में जुटी हैं। इससे महिलाओं को अच्छी आमदनी भी हो रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो