scriptडाकघर में सर्वर की समस्या से कामकाज प्रभावित, लेनदेन व अन्य कामकाज प्रभावित | Work affected by server problem in post office | Patrika News

डाकघर में सर्वर की समस्या से कामकाज प्रभावित, लेनदेन व अन्य कामकाज प्रभावित

locationमहासमुंदPublished: May 09, 2019 04:30:30 pm

Submitted by:

Anjalee Singh

डाकघर में सर्वर की समस्या से कर्मचारी ही नहीं लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार सर्वर चेन्नई से डाउन हो जाता है, तो कई बार स्थानीय स्तर पर डाउन रहने से लोगों को परेशानी होती है। (Post Office )

post office

डाकघर में सर्वर की समस्या से कामकाज प्रभावित, लेनदेन व अन्य कामकाज प्रभावित

महासमुंद. डाकघर में सर्वर की समस्या से कर्मचारी ही नहीं लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार सर्वर चेन्नई से डाउन हो जाता है, तो कई बार स्थानीय स्तर पर डाउन रहने से लोगों को परेशानी होती है।

कोर बैंकिंग सर्विस होने के बाद से ही सर्वर संबंधित समस्या बढ़ गई है। इसकी वजह से कई बार कतार में खड़े लोगों को परेशानी होती है। जिले में शहर के मुख्य डाकघर सहित 25 शाखा डाकघर हैं। शाखा डाकघरों में सिम सिस्टम से कार्य किया जाता है। जिले में केवल एक डाकघर ही वर्तमान में कोर बैंकिंग सर्विस से नहीं जुड़ पाया है। लगातार सर्वर की समस्या का समाधान अब तक नहीं निकाला गया है। आए दिन लोगों को जूझना पड़ता है। दूर-दराज के गांवों में स्थित शाखा डाकघरों में भी सर्वर की समस्या होती है, जिसकी वजह से कार्य भी ठप हो जाता है। शहर के डाकघर में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री आदि के लिए एक ही काउंटर है, जिससे परेशानी होती है। वर्तमान में 3 बजे तक ही डाक लिए जाते हैं। जिससे दिन में भीड़ बढ़ जाती है। वहीं बचत खाता का लेनदेन प्रभावित होता है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter और Instagram पर ..

CG Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो