महासमुंद

World Tourism Day: सुविधाओं की कमी के कारण छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नहीं जा पा रहे पर्यटक

World Tourism Day: पर्यटन स्थलों की अनदेखी की वजह से पर्यटक आकर्षित नहीं हो रहे हैं।

महासमुंदSep 27, 2019 / 12:45 pm

Akanksha Agrawal

World Tourism Day: सुविधाओं की कमी के कारण छत्तीसगढ़ के इन जगहों पर नहीं जा पा रहे पर्यटक

महासमुंद. जिले में पर्यटन स्थलों की अनदेखी की वजह से पर्यटक आकर्षित नहीं हो रहे हैं। दर्शनीय स्थलों में सुविधाएं विकसित करने की जरूरत है।

सिरपुर, खल्लारी, घुंचापाली में रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इनके अलावा कोडार बांध, धसकुड़ जलप्रपात, गोधार दलदली उमरदा, बम्हनी, सिंघोड़ा मंदिर व शिशुपाल पर्वत भी है। अधिकतर जगहों पर सुविधाएं मुहैया कराने की जरूरत है। वर्तमान में कई पर्यटन स्थलों तक पहुंचने के लिए पहुंच मार्ग तक नहीं है।

कुछ महीने पहले जिले के दर्शनीय स्थलों को पर्यटन कॉरिडोर बनाने की मांग की गई थी। इसके लिए कई बैठकें हुईं व रैली भी निकाली गई, लेकिन मांगों पर गौर नहीं किया गया। जानकारी के मुताबिक सिरपुर के पर्यटन स्थलों में गाइड की व्यवस्था नहीं है, जो यहां की धरोहरों की विशेषताओं को पर्यटकों को बता सके। यहां प्राचीन मूर्तियों को रखने के लिए जिला मुख्यालय में संग्रहालय भी नहीं है। इसी तरह अन्य दर्शनीय स्थलों पर बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की आवश्यकता है। जिले के कई पर्यटन स्थलों में अब भी सडक़ें व लाइट की व्यवस्था नहीं होती है। इसके अलावा पेयजल और खान-पान संबंधी समस्या भी आती है। खल्लारी मंदिर में रोप-वे जैसी सुविधा देने की भी मांग की जाती रही है, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.