महोबा

महिला की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, मचा हड़कम्प

जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव में पति के साथ मजदूरी करने गई 40 बर्षीय महिला की हत्या का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है।

महोबाMay 04, 2018 / 07:32 pm

Mahendra Pratap

महोबा. जनपद के खन्ना थाना क्षेत्र के ग्योड़ी गांव में पति के साथ मजदूरी करने गई 40 बर्षीय महिला की हत्या का सनसनी खेज मामला प्रकाश में आया है। खेत मे खाद डालकर लौटे पति द्वारा हत्या की सूचना पुलिस को दी गई ! मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना खन्ना थाना क्षेत्र की है

महोबा जनपद में अपराध तेजी से बढ़ रहे है अभी हाल ही में दिनदहाड़े भाई बहन की गोली मारकर की गई हत्या का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि आज फिर दिनदहाड़े एक महिला की कुल्हाड़ी से काटकर निरसंश हत्या कर दी गई। घटना खन्ना थाना क्षेत्र की है। जहां ग्राम गयोड़ी में आज दोपहर के समय मृतिका गिरजा पत्नी रामगुलाम कोरी उम्र 40 वर्ष अपने पति रामगुलाम के साथ गांव के ही बलवंत सिंह के यहां काम करने गई थी।

अज्ञात व्यक्ति द्वारा कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई

इसी बीच पति खेत में खाद डालने के लिए चला गया और पत्नी गोबर इकठ्ठा करने में जुटी थी। इसी बीच अज्ञात व्यक्ति द्वारा उसकी कुल्हाड़ी से हत्या कर दी गई। इसी बीच जब पति वापस लौटा तो पत्नी खून से लतपथ जमीन में पड़ी थी। पति ने तत्काल थाना पुलिस को सुचना की। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

फ्रिंगर प्रिंट एक्सपर्ट द्वारा जांच भी की गई

घटना की सुचना मिलते ही एसपी एन० कोलांचि भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल का परिक्षण किया गया और फ्रिंगर प्रिंट एक्सपर्ट द्वारा जांच भी की गई। इस मामले को लेकर पुलिस संदिग्धता की नजर से देख रही है। पुलिस अधीक्षक एन कोलांची ने आरोपी के गिरफ्तारी के निर्देश दिए है। मृतिका के पति राम गुलाम कोरी द्वारा अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ थाना खन्ना में तहरीर सौंप दी है।

Home / Mahoba / महिला की दिनदहाड़े कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, मचा हड़कम्प

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.