scriptMahoba: छेड़छाड़ के आरोपी ने महिला को जिंदा जलाने का किया प्रयास, पीड़िता की हालत नाजुक, आरोपी फरार | accused of molestation tried to burn woman alive in mahoba | Patrika News

Mahoba: छेड़छाड़ के आरोपी ने महिला को जिंदा जलाने का किया प्रयास, पीड़िता की हालत नाजुक, आरोपी फरार

locationमहोबाPublished: Aug 15, 2021 05:01:54 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

Mahoba जनपद के कुलपहाड़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ठठेवरा गांव का मामला

accused of molestation tried to burn woman alive in mahoba
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
महोबा. उत्तर प्रदेश के महोबा (Mahoba) में छेड़छाड़ से पीड़ित महिला को आरोपी दबंग ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। 90 फीसदी जल चुकी महिला को इलाज के लिए महोबा जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन, हालत नाजुक होने पर उसे झांसी मेडिकल के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना पाते ही एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है। एसडीएम सुजान अब्दुल्ला ने महिला के बयान के बयान दर्ज किए हैं। घटना के बाद से पीड़ित परिवार दहशत में है।
मामला जनपद के कुलपहाड़ कोतवाली थाना क्षेत्र के ठठेवरा का है। शौच क्रिया कर लौट रही महिला पर दिनदहाड़े दबंग ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिंदा जली महिला को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। परिजनों के मुताबिक, पीड़िता रविवार को शौच क्रिया कर घर लौट रही थी, रास्ते में दबंग ने उस मिट्टी का तेल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश की। हिला को जिंदा जलाकर मारने की सूचना पर भारी पुलिस बल गांव में तैनात है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आरोपी की मां को हिरासत में ले लिया है। मुख्य आरोपित फरार है।
पुलिस अधीक्षक का बयान
पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने बताया कि शनिवार को पड़ोस के ही युवक कल्लू ने पीड़िता से छेड़खानी की थी। इस संदर्भ में उसने तहरीर भी दी थी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया था। उन्होंने बताया कि आगे की कार्रवाई की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो