script

दीपावली में यहां दो पक्षों में हुआ खूनी संघर्ष, खूब चले लाठी-डंडे, लहूलुहान हुए कई लोग

locationमहोबाPublished: Nov 08, 2018 06:49:37 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र में दीपावली पर्व उस समय खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया जब दो पक्ष दिवारी नृत्य खेल रहे थे।

Fight in Diwali

Fight in Diwali

महोबा. महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र में दीपावली पर्व उस समय खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया जब दो पक्ष दिवारी नृत्य खेल रहे थे। दोनों तरफ से जमकर चले लाठी डंडो से 9 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों ही पक्षों ने पुलिस में शिकायत की है। मामला मंदिर के मैदान में पहले दिवारी नृत्य करने का है।
दीपावली पर्व में होने वाले बुंदेलखंड के प्रसिद्ध नृत्य दिवारी महोबा में खूनी संघर्ष हो गया। दरअसल महोबा शहर कोतवाली के मोहल्ला भटीपुरा डिग्री कॉलेज कर पास कारकदेव का मंदिर है। जहां हर वर्ष दिवारी नृत्य का आयोजन होता है। मुहल्ले के ही यादव समाज के लोग यहां दिवारी नृत्य खेलते हैं। आरोप है कि पिछले कई वर्षों से नृत्य आयोजन से दूर एक दूसरा पक्ष आज इस वर्ष पहले दिवारी उक्त स्थान पर खेलने लगा। इसी बात को यादव पक्ष ने आपत्ति जताई और नृत्य बंद करने को कहा। इसको लेकर दोनों ही पक्षों के बीच कहा सुनी होते होते तनातनी हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। जमकर हुए खूनी संघर्ष में 9 लोगों को गंभीर चोटें आई। दिवारी नृत्य में हुई संघर्ष की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। और सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित शिकायत दी है। घायलों में लखनलाल, जाहर यादव, प्रदीप, अरविंद, रवि, रूप सिंह के सर पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं कालू, शिवप्रसाद, नीरज और राजेश को भी चोटें आई हैं।
इस पूरे मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी ए०के० सिंह ने बताया कि दीवारी नृत्य को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ है, जिममें कई लोग घायल हुए हैं। दोनों पक्ष से घायल सभी लोगों का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। मामले की जाँच की जा रही है।

ट्रेंडिंग वीडियो